Suzlon Energy Share Price: SEBI का बड़ा एक्शन! कंपनी पर लगाया 29 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, शेयर 5% तक टूटा, आखिर क्या है असली वजह?

Ads

Suzlon Energy Share Price: सेबी द्वारा जुर्माना लगाए जाने के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर दबाब देखने को मिला। निवेशकों की प्रतिक्रिया के चलते कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूट गया। जिससे बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई और शेयर की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। (NSE: SUZLON, BSE: 532667)

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 03:08 PM IST

(Suzlon Energy Share Price/ Image Credit: Suzlon Energy)

HIGHLIGHTS
  • सेबी की कार्रवाई के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर में करीब 5% की गिरावट दर्ज हुई।
  • कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 54.22 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया।
  • सेबी ने कंपनी और संबंधित व्यक्तियों पर कुल 28.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्ली: Suzlon Energy Share Price: पवन ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Suzlon Energy के शेयर में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूट गया। कारोबार के दौरान शेयर 56.81 रुपये पर खुला और गिरकर 54.22 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। निवेशकों की चिंता का मुख्य कारण सेबी द्वारा कंपनी और उससे जुड़े कुछ लोगों पर लगाया गया भारी जुर्माना रहा।

सेबी ने क्यों लगाया जुर्माना?

सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने कंपनी और उसके कुछ अधिकारियों पर 28.95 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है। नियामक ने कंपनी पर 15.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर विनोद आर तांती और गिरीश आर तांती पर भी करोड़ों रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। पूर्व मुख्य वित्त अधिकारियों (CFO) पर भी अलग-अलग जुर्माना लगाया गया है। सेबी का यह फैसला पहले दिए गए एक आदेश को रद्द करने के बाद सामने आया है।

कंपनी ने क्या कहा?

सुजलॉन एनर्जी ने कहा है कि वह सेबी के इस आदेश से सहमत नहीं है और इसके खिलाफ अपील करेगी। कंपनी ने बताया कि वह मामले को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) में ले जाएगी। कंपनी का कहना है कि वह कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए अपने पक्ष को मजबूती से रखेगी। बीएसई को दी गई जानकारी में सेबी ने 29 मई 2026 को एक आदेश पारित किया जिसमें उसने 27 जून 2025 को दिए एक पूर्व न्यायिक निर्णय को रद्द कर दिया। इस खबर के बाद शेयर बाजार में निवेशकों की प्रतिक्रिया देखने को मिली। जिससे शेयर पर दबाव बढ़ गया।

Suzlon Energy – स्टॉक अपडेट (1 जून 2026)

विवरण आंकड़ा
कंपनी Suzlon Energy Ltd
एक्सचेंज NSE
शेयर मूल्य ₹ 54.25
आज का बदलाव ▼ ₹2.74 (-4.81%)
ओपन प्राइस ₹ 56.81
दिन का उच्च स्तर (High) ₹ 56.90
दिन का निचला स्तर (Low) ₹ 54.22
मार्केट कैप ₹74.37 हजार करोड़
P/E रेशियो 23.48
52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹ 73.50
52 सप्ताह का निचला स्तर ₹ 38.19
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड उपलब्ध नहीं
डेटा समय 1 जून 2026, 2:10 PM IST

मार्च तिमाही और शेयरों का प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5.6 प्रतिशत घटकर 1,114 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई और ऑपरेटिंग रेवेन्यू 5,468 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ भी बढ़ा है। शेयर प्रदर्शन की बात करें तो पिछले तीन महीनों में स्टॉक करीब 28 प्रतिशत चढ़ा है। जबकि एक साल में इसमें लगभग 24 प्रतिशत की गिरावट रही है। वहीं पिछले तीन वर्षों में यह शेयर करीब 390 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दे चुका है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सुजलॉन एनर्जी के शेयर में गिरावट क्यों आई?

सेबी द्वारा कंपनी और उससे जुड़े लोगों पर जुर्माना लगाए जाने के बाद शेयर में गिरावट देखने को मिली।

सेबी ने कितना जुर्माना लगाया है?

सेबी ने कंपनी और संबंधित व्यक्तियों पर कुल 28.95 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है।

कंपनी पर अकेले कितना जुर्माना लगाया गया?

सुजलॉन एनर्जी पर 15.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

पिछले तीन वर्षों में शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा है?

पिछले तीन साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने लगभग 390% का रिटर्न दिया है।