Suzlon Energy Share: सुजलॉन एनर्जी में अचानक आई तेजी से निवेशकों की चांदी, लो से 6% उछला, दिग्गज फंड की एंट्री से बढ़ी कमाई की उम्मीद!

Ads

Suzlon Energy Share: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 13 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिला है। दिन के निचले स्तर से यह करीब 6% तक उछल गया। बाद में इसमें कुछ गिरावट आई, लेकिन फिर भी शेयर लगभग 2.5% की बढ़त के साथ कारोबार करता रहा। (NSE:SUZLON, BSE:532667)

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 02:55 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 02:55 PM IST

(Suzlon Energy Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • सुजलॉन एनर्जी का शेयर दिन के लो से 6% तक उछला।
  • ETF ने कंपनी में 1.05% नई हिस्सेदारी खरीदी।
  • म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी बढ़कर 4.87% हुई।

नई दिल्ली: Suzlon Energy Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Suzlon Energy Ltd के शेयर में आज सोमवार 13 अप्रैल को अच्छी रिकवरी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से यह शेयर करीब 6% उछल गया। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई, लेकिन यह बाद में करीब 2.5% की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। इस तेजी के पीछे सेक्टर की अन्य कंपनियों से आई मजबूती का भी बड़ा योगदान रहा, जिससे शेयर को सपोर्ट मिला।

ETF की एंट्री से बढ़ा निवेशकों का भरोसा (Investor confidence has Increased)

कंपनी के ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न ने भी बाजार का ध्यान खींचा है। मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक Motilal Oswal Nifty India Manufacturing ETF ने सुजलॉन में अपनी हिस्सेदारी बनाई है। यह फंड अब कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डर्स में शामिल हो गया है और इसके पास करीब 1.05% हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही में इसका नाम सूची में नहीं था, जिससे संकेत मिलता है कि हाल ही में इसने निवेश बढ़ाया है।

रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी (Retail Investors Shareholding)

अन्य म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी भी हल्की बढ़कर 4.87% हो गई है, जो पहले 4.82% थी। इसके साथ ही रिटेल निवेशकों की भागीदारी भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब कंपनी में छोटे निवेशकों की संख्या 56.26 लाख तक पहुंच गई है, जो पिछली तिमाही में 55.67 लाख थी। प्रतिशत के हिसाब से रिटेल हिस्सेदारी 26.2% से बढ़कर 26.67% हो गई है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

Suzlon Energy Ltd – शेयर का प्रदर्शन (13 अप्रैल 2026)

विवरण जानकारी
कंपनी का नाम Suzlon Energy Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 45.78
बदलाव +₹0.46 (1.02%)
समय 13 अप्रैल, 2:17 PM IST
ओपन ₹ 44.50
हाई ₹ 46.41
लो ₹ 43.89
मार्केट कैप ₹62.84K Cr
P/E रेशियो 19.49
52-वीक हाई ₹ 74.30
52-वीक लो ₹ 38.19
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड अमाउंट नहीं

अभी भी ऊंचाई से काफी नीचे शेयर (Below the High Level)

हालिया तेजी के बावजूद Suzlon Energy Ltd का शेयर अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे बना हुआ है। यह अपने करीब 84 रुपये के पीक से लगभग 45% तक गिर चुका है। सोमवार को दोपहर करीब 2:17 बजे तक यह शेयर 1.02% की बढ़त के साथ 45.78 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले चार ट्रेडिंग सेशंस में से तीन में इस स्टॉक में तेजी दर्ज की गई है, जो धीरे-धीरे सुधार का संकेत दे रही है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सुजलॉन एनर्जी के शेयर में कितनी तेजी आई?

शेयर दिन के निचले स्तर से करीब 6% तक उछला और बाद में लगभग 2.5% की बढ़त के साथ कारोबार करता रहा।

इस तेजी की मुख्य वजह क्या रही?

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के अन्य शेयरों में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इसका प्रमुख कारण रही।

किस फंड ने कंपनी में नई हिस्सेदारी खरीदी है?

Motilal Oswal Nifty India Manufacturing ETF ने लगभग 1.05% हिस्सेदारी खरीदी है।

रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी में क्या बदलाव आया?

रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 26.67% हो गई है और उनकी संख्या 56 लाख से ज्यादा पहुंच गई है।