Adhar Card Emai ID Update: मोदी सरकार ने फ्री कर दी आधार कार्ड से जुड़ी ये सर्विस.. दिसंबर तक निःशुल्क उठा सकते है फायदा, पहले थी इतने रुपये फीस

Adhar Card Emai ID Update Free Service: UIDAI ने आधार ऐप के जरिए ईमेल अपडेट सेवा छह महीने के लिए मुफ्त करने की घोषणा की है।

Adhar Card Emai ID Update: मोदी सरकार ने फ्री कर दी आधार कार्ड से जुड़ी ये सर्विस.. दिसंबर तक निःशुल्क उठा सकते है फायदा, पहले थी इतने रुपये फीस

Adhar Card Emai ID Update Free Service || Image- Symbolic File

Modified Date: June 23, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: June 23, 2026 12:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • • आधार में ईमेल अपडेट 1 जुलाई से मुफ्त होगा।
  • • यह सुविधा केवल आधार मोबाइल ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
  • • 31 दिसंबर 2026 तक नहीं लगेगा 75 रुपये शुल्क।

नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए ईमेल आईडी अपडेट करने पर लगने वाला 75 रुपये का शुल्क अस्थायी रूप से माफ करने का फैसला किया है। (Adhar Card Emai ID Update Free Service) यूआईडीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक़, आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल पता अपडेट करने की सेवा 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अभी देना पड़ता है 75 रुपये शुल्क

फ़िलहाल आधार में ईमेल आईडी अपडेट कराने के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। लेकिन छह महीने की इस अवधि के दौरान आधार मोबाइल ऐप से ईमेल अपडेट करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आधार से ईमेल लिंक करना क्यों जरूरी?

यदि आपकी ईमेल आईडी आधार से जुड़ी हुई है, तो UIDAI की ओर से भेजे जाने वाले महत्वपूर्ण अपडेट, सूचनाएं और अलर्ट समय पर प्राप्त हो सकेंगे। इससे आधार से जुड़ी सेवाओं की जानकारी आसानी से मिलती रहेगी। (Adhar Card Emai ID Update Free Service) UIDAI ने स्पष्ट किया है कि शुल्क माफी का लाभ केवल आधार मोबाइल ऐप के जरिए किए गए ईमेल अपडेट पर ही मिलेगा। अन्य माध्यमों से आधार विवरण अपडेट कराने पर लागू शुल्क देना पड़ सकता है।

आधार ऐप में मिलती हैं कई सुविधाएं

हाल ही में लॉन्च किए गए आधार मोबाइल ऐप पर कई सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें शामिल सेवाओं में मोबाइल नंबर अपडेट, पता (Address) अपडेट, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, ई-आधार डाउनलोड, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना, आधार वेरिफाएबल, क्रेडेंशियल साझा करना, रिक्वेस्ट ट्रैक करना, कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर करना और आधार में ईमेल वेरिफिकेशन शामिल है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कैसे करे आधार अपडेट?

आधार से जुड़ी ईमेल आईडी को ऑनलाइन सत्यापित करने के लिए UIDAI के वेरिफिकेशन पेज पर जाएं। वहां ‘Verify Email Address’ विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर अनुरोध सबमिट करें। (Adhar Card Emai ID Update Free Service) आधार मोबाइल ऐप का उपयोग करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है। यह ऐप Android 9.0 या उससे ऊपर के वर्जन तथा iOS 16.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे

पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल

रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई

आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown