Titan Share Price: Titan की कीमतें गिर रही हैं? घबराए नहीं! ब्रोकरेज ने ये 5 कारण बताए, जो निवेशकों के लिए बन सकते हैं गोल्डन चांस!

Titan Share Price: टाइटन के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेज बिकवाली दिखी, लेकिन UBS के अनुसार पांच प्रमुख वजहों से यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर है। (NSE: TITAN, BSE: 500114)

Titan Share Price: Titan की कीमतें गिर रही हैं? घबराए नहीं! ब्रोकरेज ने ये 5 कारण बताए, जो निवेशकों के लिए बन सकते हैं गोल्डन चांस!

(Titan Share Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 12, 2026 / 12:56 pm IST
Published Date: March 12, 2026 12:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • UBS ने Titan शेयरों को खरीदने की सलाह दी और टारगेट ₹5,300 तय किया।
  • शुरुआती कारोबार में शेयर 0.25% गिरकर ₹4,130.10 पर।
  • पिछले साल से शेयरों में 48.60% की तेजी, रिकॉर्ड हाई ₹4,379.95।

नई दिल्ली: Titan Share Price Today वैश्विक ब्रोकरेज फर्म UBS ने टाइटन कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 5,300 रुपये तय किया है। हालांकि आज शुरुआती कारोबार में इसके शेयर 0.25% टूटकर 4,130.10 रुपये पर आ गए। इंट्रा-डे में यह 2.56% गिरकर 4,033.80 रुपये तक चला गया। UBS का मानना है कि इस गिरावट को गोल्डन चांस के रूप में देखा जा सकता है। स्टोर चेक्स के आधार पर संकेत मिल रहे हैं कि टाइटन की ग्रोथ की रफ्तार मजबूत है, लेकिन पश्चिमी एशिया में चल रही जियोपॉलिटिकल लड़ाई से अंतरराष्ट्रीय ग्रोथ पर थोड़ी दबाव पड़ सकता है।

UBS के अनुसार 5 प्रमुख कारण (5 Major Reasons)

UBS ने टाइटन पर निवेश के पीछे पांच बड़े कारण बताए हैं। पहला, टाइटन पिछले दो वर्षों तक फ्लैट रहने के बाद अक्टूबर से करीब 22% चढ़ चुका है और अभी भी अपनी कंपाउंडिंग जर्नी के बीच में है। दूसरा, कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉरमेंस और मार्जिन डिलीवरी लगातार उम्मीद से बेहतर है। तीसरा, ज्वैलरी मार्केट अनऑर्गेनाइज्ड से ऑर्गेनाइज्ड की तरफ शिफ्ट हो रहा है, जिससे टाइटन को फायदा मिल रहा है और भविष्य में 15-20% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। चौथा, टाइटन ने बेयॉन ब्रांड्स के तहत लैब-ग्रोन डायमंड में एंट्री की है, जिससे जड़े हुए गहनों में कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। पांचवा, जियोपॉलिटिकल स्थिति स्थिर होने पर टाइटन के इंटरनेशनल ज्वैलरी ब्रांड दमास से भी कारोबार को सपोर्ट मिलेगा।

Titan के शेयर की चाल (Titan Share Movement)

पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को टाइटन के शेयर बीएसई पर 2,947.55 रुपये पर थे, जो साल का निचला स्तर था। इसके बाद 10 महीनों में यह 48.60% बढ़कर 11 फरवरी 2026 को 4,379.95 रुपये पर पहुंच गया, जो रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस दौरान शेयरहोल्डिंग पैटर्न भी मजबूत रहा। प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.90% है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग में 54 म्यूचुअल फंड्स की 8.23%, 29 बीमा कंपनियों की 5.16% और विदेशी निवेशकों की 15.55% हिस्सेदारी शामिल है।

Titan Company Ltd स्टॉक की जानकारी (12 मार्च 2026)

विवरण मान
वर्तमान मूल्य ₹4,130.10
बदलाव −₹10.20 (−0.25%)
दिनांक और समय 12 मार्च, 12:14 pm IST
खुला (Open) ₹4,100.00
ऊँचाई (High) ₹4,131.70
नीचाई (Low) ₹4,033.80
बाजार पूंजीकरण (Market Cap) ₹3.66 LCr
P/E अनुपात 76.9
52-सप्ताह उच्चतम ₹4,378.40
52-सप्ताह न्यूनतम ₹2,925.00
लाभांश उपज (Dividend Yield) 0.27%
त्रैमासिक लाभांश राशि (Quarterly Dividend) ₹2.79

निवेशकों की हिस्सेदारी (Investors Shareholding)

टाइटन में 2 लाख रुपये तक निवेश वाले 7,18,796 खुदरा निवेशकों की 8.46% हिस्सेदारी है। UBS का मानना है कि टाइटन के मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन, मार्केट शिफ्ट और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड सपोर्ट के चलते भविष्य में इसके शेयरों में और उछाल आने की संभावना है। निवेशकों के लिए यह गिरावट में खरीदारी का अच्छा अवसर बन सकता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।