Upcoming IPO: सोमवार से खुलेगा कमाई का दरवाजा! लॉन्च होंगे 3 नए IPO, लेकिन किसका GMP देगा सबसे बड़ा मुनाफा? जानिए पूरा राज

Ads

Upcoming IPO: अगले हफ्ते शेयर बाजार में तीन एसएमई IPO खुलने वाले हैं। इनमें याशवी ज्वेलर्स, एसएमआर ज्वेल्स और राजनंदिनी फैशन इंडिया शामिल हैं। निवेशकों को इनमें पैसा लगाने का मौका मिलेगा। इन आईपीओ की डिटेल और जीएमपी की जानकारी भी बाजार में उपलब्ध कराई गई है।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 01:09 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 01:16 PM IST

(Upcoming IPO/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते 3 नए SME IPO खुलेंगे
  • याशवी जूलर्स, SMR ज्वेल्स और राजनंदिनी फैशन शामिल
  • याशवी और SMR का GMP फिलहाल जीरो

नई दिल्ली: Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते शेयर बाजार में एक बार फिर आईपीओ की हलचल देखने को मिलेगी। इसस बार SME कैटेगरी के तीन नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें याशवी ज्वेलर्स, एसएमआर ज्वेल्स और राजनंदिनी फैशन इंडिया शामिल हैं। निवेशकों को इनमें पैसा लगाने का नया अवसर मिलेगा। साथ ही बाजार में इनके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Yaashvi Jewellers IPO की डिटेल

याशवी ज्वेलर्स का SME IPO 25 मई को खुलेगा और 27 मई को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस 83 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस IPO का लॉट साइज 3200 शेयरों का है यानी निवेशकों को कम से कम 3200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका GMP फिलहाल शून्य है। हालांकि लिस्टिंग तक इसमें बदलाव संभव है।

SMR Jewels IPO की जानकारी

SMR ज्वेल्स का IPO 26 मई से 29 मई तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस IPO का लॉट साइज 1000 शेयरों का है। निवेशक इसी के गुणक में आवेदन कर सकते हैं। मौजूदा बाजार आंकड़ों के मुताबिक इसका GMP भी फिलहाल जीरो पर है।

Rajnandini Fashion India IPO की जानकारी

राजनंदिनी फैशन इंडिया का IPO भी 26 मई को खुलेगा और 29 मई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 59 रुपये से 63 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। लॉट साइज 2000 शेयरों का है। ग्रे मार्केट में इसका GMP करीब 6 रुपये बताया जा रहा है जो इन तीनों IPO में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। हालांकि GMP समय के साथ बदल सकता है। इसलिए निवेश से पहले सावधानी जरूरी है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

अगले हफ्ते कौन-कौन से IPO खुल रहे हैं?

अगले हफ्ते याशवी जूलर्स, SMR ज्वेल्स और राजनंदिनी फैशन इंडिया के IPO खुलेंगे।

ये IPO किस कैटेगरी के हैं?

ये सभी तीनों IPO SME (Small and Medium Enterprises) कैटेगरी के हैं।

किस IPO का GMP सबसे ज्यादा है?

राजनंदिनी फैशन इंडिया का GMP लगभग 6 रुपये बताया जा रहा है, जो सबसे अधिक है।

क्या सभी IPO का GMP एक जैसा है?

नहीं, याशवी जूलर्स और SMR ज्वेल्स का GMP फिलहाल शून्य है।