BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Hidma Encounter Latest News: छत्तीसगढ़ छोड़कर पत्नी के साथ भाग रहा था हिड़मा.. बॉर्डर पर ही कर दिया गया सबको ढेर.. जानें किसने बनाया था एनकाउंटर का फाइनल प्लान

Hidma Encounter Hindi News: आईजी सुंदरराज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का उनका लक्ष्य पूरा हो जाएगा और पिछले …

Hidma Encounter Latest News

Hidma Encounter Latest News

satya prakash
Published: 18 Nov 2025 | 2:20 pmModified: 18 Nov 2025 | 2:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. हिडमा-राजे सीमावर्ती मुठभेड़ में ढेर
  2. खुफिया इनपुट से ऑपरेशन सफल
  3. छह नक्सलियों के शव बरामद

Hidma Encounter Hindi News: बस्तर: 43 साल शीर्ष माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे को मार गिराया गया है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुल 6 नक्सलियों की मौत हुई है। इन्ही में एक हिड़मा और दूसरी उसकी पत्नी राजे भी शामिल है। दुर्दांत नक्सली हिड़मा सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के खिलाफ कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार था। वह 2017 के सुकमा हमले भी शामिल है और जिस हमले में 26 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था। इस हमले में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। सूत्रों ने बताया कि हिडमा के साथ उसकी पत्नी राजे और माओवादी संगठन के दूसरे मेंबर चेल्लूरी नारायण और टेक शंकर भी शामिल भी मारे गए है।

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ छोड़ रहा था माड़वी हिड़मा!

इस पूरे सफल एनकाउंटर के बाद आंध्र प्रदेश खुफिया प्रमुख महेश चंद्रा ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि, "पिछले 1-2 दिनों में, हमें एक विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ माओवादी नेता आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं और अपने आंदोलन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। आज सुबह, माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। अब तक की पहचान के अनुसार, माडवी हिडमा, जो केंद्रीय समिति का सदस्य, प्रथम बटालियन कमांडेंट और सबसे वांछित और खूंखार माओवादियों में से एक है, का शव बरामद कर लिया गया है। उसकी पत्नी राजे का शव भी बरामद कर लिया गया है, साथ ही उसके चार बंदूकधारियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। हमने कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं, जिनमें दो एके-47, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और एक सिंगल बोर हथियार शामिल हैं।"

कौन था माड़वी हिड़मा? (Madvi Hidma Kaun Tha)

Madvi Hidma Kaun Tha: माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा का जन्म 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुरवती में हुआ था। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 के प्रमुख थे, जिसे माओवादियों की सबसे घातक स्ट्राइक यूनिट माना जाता है। हिडमा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सबसे कम उम्र के सदस्य थे और बस्तर क्षेत्र के एकमात्र आदिवासी थे जिन्हें यह पद मिला था। उनके सिर पर ₹50 लाख का इनाम रखा गया है।

हिडमा कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार है, जिनमें 2017 का सुकमा हमला और 2013 का झीरम घाटी नरसंहार शामिल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख कांग्रेस नेताओं सहित 27 लोग मारे गए थे। वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था , जिसमें 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, और 2021 के सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

Hidma Naxal Encounter: 20 महीनों में 2200 से ज्यादा नक्सली मुख्यधारा में लौटे

Hidma Encounter Hindi News: इससे पहले आईजी सुंदरराज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का उनका लक्ष्य पूरा हो जाएगा और पिछले 20 महीनों में 2200 से अधिक नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

एएनआई से बात करते हुए, पी सुंदरराज ने कहा, "पिछले कुछ दशकों से वामपंथी उग्रवाद न केवल बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश के बड़े हिस्से के लिए एक बड़ी सुरक्षा चुनौती रहा है। पिछले कुछ साल बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के लिए बहुत निर्णायक रहे हैं। पिछले दो सत्रों में, हमने बस्तर क्षेत्र में 450 से अधिक नक्सली शव बरामद किए हैं। इस अवधि में, बसवराजू और अन्य जैसे शीर्ष नक्सली कैडरों के शव बरामद किए गए। पिछले कुछ महीनों में, केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्यों और अन्य संभागीय समिति के सदस्यों सहित 300 से अधिक माओवादी कैडरों ने हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।"

https://www.youtube.com/watch?v=ywKfJ-KyH0o

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर खुफिया इनपुट आधारित मुठभेड़ में हिडमा और उसकी पत्नी ढेर हुए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Most Wanted Maoist Hidma Killed While Escaping Chhattisgarh: Inside the Border Encounter and Intelligence Operation

शहर की खबरें
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm