BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sukma News: नक्सलगढ़ के बच्चों ने रचा इतिहास, 46 छात्रों ने पास की NEET-JEE, आत्मसमर्पित नक्सली की बेटी बनी क्वालिफायर

Sukma News: नक्सलगढ़ के बच्चों ने रचा इतिहास, 46 छात्रों ने पास की NEET-JEE, आत्मसमर्पित नक्सली की बेटी बनी क्वालिफायर

Sukma News | Image Source | IBC24

Sukma News | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 04 Jul 2025 | 6:39 pmModified: 04 Jul 2025 | 6:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. सुकमा के बच्चों ने रचा इतिहास,
  2. नक्सली क्षेत्र से 46 छात्रों ने पास की NEET-JEE,
  3. आत्मसमर्पित नक्सली की बेटी ने भी पास किया NEET,

सुकमा: Sukma News: छत्तीसगढ़ का सुकमा ज़िला जिसे कभी देश के सबसे ख़तरनाक नक्सल प्रभावित इलाक़ों में गिना जाता था अब एक नई पहचान गढ़ रहा है। सुकमा प्रशासन की पहल से एक आत्मसमर्पित नक्सली की बेटी ने NEET परीक्षा पास की है। कभी शिक्षा से वंचित रहे इस आदिवासी ज़िले के बच्चों ने अब मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे सबसे कठिन रास्तों को पार करना शुरू कर दिया है।

Read More : Triple Talaq In Jabalpur: गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करना पड़ा भारी! फोन पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दो महीने पहले हुआ था निकाह

Sukma News: इस साल सुकमा के 46 आदिवासी छात्रों ने NEET और JEE परीक्षाएँ पास की हैं। इनमें से 43 छात्रों ने NEET और 3 ने JEE में सफलता पाई है। ये सभी छात्र ज़िला प्रशासन द्वारा संचालित ‘क्षितिज कोचिंग सेंटर’ में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। सुकमा जैसे ज़िले में जहाँ अभी भी कई इलाक़ों तक सड़क और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा पूरी तरह नहीं है वहाँ बच्चों का इस मुकाम तक पहुँचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। रीना द्वारि जो लगातार दूसरी बार NEET परीक्षा में बैठीं इस बार 259 अंक लेकर पास हुईं। वे कहती हैं की पिछली बार मुझे 235 अंक मिले थे लेकिन चयन नहीं हुआ। मैंने हार नहीं मानी। प्रशासन ने फिर से तैयारी का अवसर दिया और इस बार मेरा सपना सच होता दिख रहा है।

Read More : नहीं खोली कुंडी तो मनचले ने ऐसे की हैवानियत! तंग आकर युवती ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी पूरी आपबीती

Sukma News: इस सूची में एक नाम बेहद ख़ास है संध्या कुंजाम है जिनके पिता रमेश कुंजाम एक समय नक्सली थे। साल 2002 में उन्होंने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। अब उनकी बेटी डॉक्टर बनने जा रही है। रमेश बताते हैं की सरकार ने मेरा जीवन बदला और अब मेरी बेटी का भविष्य भी संवर रहा है। सुकमा में जो पहले कभी नहीं हो सकता था आज वो हो रहा है। सावन नेगी जो सुकमा ज़िले के छिंदगढ़ ब्लॉक के कांजीपानी गाँव से हैं कहते हैं कि वे MBBS करने के बाद सुकमा लौटकर अपने लोगों की सेवा करेंगे। यहाँ अंदरूनी गाँवों में इलाज के अभाव में लोगों की जान जाती है। अब जब पढ़ाई पूरी होगी तो मैं यहीं रहकर लोगों की मदद करना चाहता हूँ।

Sukma News1

Read More : BJP Leader Family Missing: बीजेपी नेता का पूरा परिवार लापता, पत्नी-बेटी-बेटा 4 दिन से गायब, घर से 3.75 लाख भी ले गए, अब तक कोई सुराग नहीं

Sukma News: सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव बताते हैं कि यह केवल परीक्षा पास करने की खबर नहीं है, यह एक सामाजिक आंदोलन है। जिन इलाक़ों में बच्चे स्कूल नहीं जाते थे वहाँ अब बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं। शासन की मंशा है कि हर बच्चे को शिक्षा और रोज़गार से जोड़ा जाए।

 

Sukma News2

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सुकमा ज़िले के बच्चों ने ‘क्षितिज कोचिंग सेंटर’ जैसी निःशुल्क कोचिंग सुविधाओं और प्रशासन की विशेष पहल के कारण NEET परीक्षा में सफलता हासिल की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Sukma News: 46 students of Naxalgarh passed NEET-JEE, daughter of a surrendered Naxalite became a qualifier

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm