Same-sex marriage: “हमें लड़कों में दिलचस्पी नहीं है”.. ऐसा कहकर पूजा-काजल ने आपस में रचा ली शादी.. गैस-चूल्हे की आग को मान लिया साक्षी
Same-sex marriage सुपौल: बिहार के सुपौल ज़िले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहाँ दो युवतियों ने अपनी सहमति से एक-दूसरे से समलैंगिक शादी रचा ली। दोनों ने गैस …

Same-sex marriage
- सुपौल ज़िले में दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक शादी की।
- गैस चूल्हे को साक्षी मानकर मंदिर में सात फेरे लिए गए।
- दोनों युवतियों का कहना है कि वे जीवन भर साथ रहेंगी।
Same-sex marriage सुपौल: बिहार के सुपौल ज़िले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहाँ दो युवतियों ने अपनी सहमति से एक-दूसरे से समलैंगिक शादी रचा ली। दोनों ने गैस चूल्हे को साक्षी मानकर सात फेरे ले लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
गैस चूल्हा जलाकर लिए सात फेरे
Same-sex marriage मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियों की पहचान पूजा गुप्ता और काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों का संपर्क इंस्टाग्राम के ज़रिये हुआ था और दोनों पिछले दो साल से संपर्क में थीं। दोनों युवतियाँ एक ही मॉल में काम करती हैं और पिछले दो महीने से दोनों एक ही कमरे में रहती थीं। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदला और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। एक-दूसरे को लंबे समय तक समझने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला लिया और उन्होंने मंदिर में गैस चूल्हा जलाकर उसके चारों ओर सात फेरे लिए और विवाह की रस्म पूरी की।
लड़कों और फिजिकल रिलेशन में नहीं है इंटरेस्ट
वीडियो में पूजा, काजल की मांग में सिंदूर भरती नज़र आ रही है और दोनों अपने रिश्ते को स्वीकार कर रही हैं। वीडियो में दोनों ने बताया कि उन्हें लड़कों में कोई इंटरेस्ट नहीं है और इसलिए ही दोनों ने एक-दूसरे से शादी रचाई। दोनों ने कहा कि फिजिकल रिलेशन से भी दोनों को कोई मतलब नहीं है। पत्नी बनी काजल कुमारी ने बताया कि भले ही कानूनी रूप से हमारी शादी वैध न हो, लेकिन हम दोनों अब जीवन भर साथ-साथ रहेंगे और पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। फ़िलहाल दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला बिहार के सुपौल ज़िले का है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Same-Sex Marriage Video Goes Viral in Supaul, Bihar
SUPAUL
और भी पढ़ें ›गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pmबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 am