Surajpur News: सूरजपुर से सरपंच से मारपीट और गाली गलौज का मामला आया सामने, नेपाल के पीएम जैसे इस्तीफा करने को कहा…
सूरजपुर से सरपंच से मारपीट का मामला सामने आया है। खबर आ रही है कि बसपा से निष्कासित दो नेताओं ने सरपंच से मारपीट की। वहीं अब, सरपंच संघ ने …

surajpur news
- सूरजपुर से सरपंच से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
- मामले में सरपंच संघ ने की शिकायत
- पूर्व बसपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
Surajpur News: सूरजपुर:आमतौर पर जब गांव में लड़ाई-झगड़ा होता है तो लोग अपनी शिकायत सरपंच के पास लेकर जाते हैं। पर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के एक गाँव में कोल परियोजना के विरोध को लेकर सरपंच के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला उजागर हुआ है। यह मामला तब और गर्मा गया जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
नेपाल के पीए जैसे इस्तीफा देने की धमकी दी
मिली जानकारी के मुताबिक, बसकरपारा ग्रामीणों ने मंगलवार को कोयले के अवैध उत्खनन पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में शामिल बसपा से निष्कासित किए गए नरेंद्र साहू ने सरपंच रामधारी को नेपाल के प्रधानमंत्री जैसे गांव से भागने और इस्तीफा धमकी दी थी। इसके बाद कुछ लोगों ने खांडापारा सरपंच के साथ मारपीट की थी। घटना के विरोध में सरपंच संघ की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र साहू और हेमंत राजवाड़े के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
सरपंच संघ ने दर्ज कराई शिकायत
Surajpur News: इस मामले में सरपंच संघ ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि इस घटना के पीछे बसपा से निष्कासित दो नेता, नरेंद्र साहू और हेमंत राजवाड़े, हैं। आरोप है कि ये दोनों नेता कोल परियोजना के विरोध के दौरान विरोध करने वाले सरपंच को धमकाने और मारपीट करने के लिए जिम्मेदार हैं।
शिकायत पर दर्ज हुई FIR
सरपंच संघ ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की, कि मामले की गंभीरता को समझते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। वहीं इस मामले में दोनों निष्कासित नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा भी तत्काल प्रभाव से जांच की बात कही जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला छत्तीसगढ़ के एक गाँव से जुड़ा है, जहां कोल परियोजना का विरोध हो रहा है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Surajpur News: A case of assault and abuse of a Sarpanch from Surajpur has come to light, asking him to resign like the Prime Minister of Nepal...
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm