Chhattisgarh DEO Bribery Case: छत्तीसगढ़ के इस जिले में DEO पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.. ACB के 7 अफसर कर रहे है सख्ती से पूछताछ
रेंजर वस्त्रकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए ₹25,000 की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में खड़गांव के सरपंच बजरंग लाल राठिया ने एसीबी …
CG Surajpur DEO Bribery Case
- सूरजपुर में DEO को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा, शिक्षा विभाग में हड़कंप
- रायगढ़ में भी ACB का शिकंजा, रेंजर टी.पी. वस्त्रकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
- PM आवास योजना में भ्रष्टाचार, खरसिया में ₹15,000 रिश्वत लेते रेंजर धरा गया
CG Surajpur DEO Bribery Case : सूरजपुर: जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से तीन लाख रुपए से अधिक की नकद राशि बरामद की गई है। फिलहाल, एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में और भी धनराशि मिलने की संभावना जताई जा रही है।
निजी स्कूल संचालकों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
दरअसल, उज्जवल प्रताप सिंह सहित तीन अन्य निजी स्कूल संचालकों ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत सरकार से मिलने वाली राशि में 10% रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर अधिकारी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद कार्यालय की तलाशी के दौरान दो लाख से अधिक की नकद राशि और बरामद की गई।
निजी आवास की भी हो रही तलाशी
जांच के दौरान एसीबी को जानकारी मिली कि आरोपी के निजी आवास वाड्रफनगर, बलरामपुर में भी बड़ी मात्रा में रिश्वत की रकम रखी गई है। इसी आधार पर एक विशेष टीम को वहां भेजा गया है। फिलहाल, अब तक तीन लाख से अधिक की रकम जब्त की जा चुकी है और यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।
रायगढ़ में भी कार्रवाई
इसी तरह का एक और मामला आज ही रायगढ़ जिले में सामने आया है। यहां भी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने खरसिया में पदस्थ रेंजर टी.पी. वस्त्रकार को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पीएम आवास निर्माण के नाम पर रिश्वत
CG Surajpur DEO Bribery Case : रेंजर वस्त्रकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए ₹25,000 की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में खड़गांव के सरपंच बजरंग लाल राठिया ने एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और खरसिया के रेस्ट हाउस में रेंजर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
एसीबी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दूसरी तरह एसीबी ने पंचनामे के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एसीबी एक सरकारी एजेंसी है जो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच और कार्रवाई करती है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CG Surajpur DEO Bribery Case, 7 officers of Anti Corruption Bureau are strictly interrogating
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm