Surajpur News: दिनदहाड़े महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर किया बड़ा कांड! युवक की तलाश में जुटी पुलिस
Surajpur News: महिला पुलिसकर्मी ने थाने में शिकायत कर बताया कि बीती रात भी वही संदिग्ध युवक उनके घर के सामने आकर जमकर गाली-गलौज कर रहा था और सुबह घर …

- घर के बाहर आकर गाली गलौज
- अलमारी में रखे 20,000 नकद और लैपटॉप लेकर फरार
सूरजपुर: Surajpur News, कोतवाली थाना के माता कर्मा चौक में दिनदहाड़े एक महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर अज्ञात युवक द्वारा चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना से महिला पुलिसकर्मी के परिवार में दहशत का माहौल है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात व्यक्ति की खोजबीन कर रही है।
घर के बाहर आकर गाली गलौज
दरअसल, सूरजपुर में अब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। पुलिस विभाग में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद रात को घर में सो रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा और घर में लगे सीमेंट की सीट को तोड़ दिया। हंगामे को देख महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे, युवक को डांटकर भगा दिया।
अलमारी में रखे 20,000 नकद और लैपटॉप लेकर फरार
इसके बाद सुबह जब पुलिसकर्मी घर पर नहीं थी, उसी दौरान में सो रहे बच्चे को डरा-धमकाकर के घर के भीतर घुसकर अलमारी को तोड़ा और उसमें रखे करीब 20,000 नकद और एक लैपटॉप लेकर फरार हो गया। महिला पुलिसकर्मी ने थाने में शिकायत कर बताया कि बीती रात भी वही संदिग्ध युवक उनके घर के सामने आकर जमकर गाली-गलौज कर रहा था और सुबह घर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है, और वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश कर रही है। बहरहाल इस घटना से महिला पुलिसकर्मी दहशत में है। वहीं इस घटना ने सवाल यह उठ रहा है कि जब कोई अज्ञात व्यक्ति पुलिसकर्मी के ही घर में घुसकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है तो आम आदमी भला कैसे सुरक्षित रहेगा।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Surajpur News: A big crime was committed by entering the house of a female police officer in broad daylight! Police is searching for the young man
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm