Surajpur News: गैर मर्द से अवैध संबंध का शक करता था पति, पत्नी ने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला डाला, महिला ने सुनाई खौफनाक कहानी, पुलिस भी हैरान
Surajpur News: गैर मर्द से अवैध संबंध का शक करता था पति, पत्नी ने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला डाला, महिला ने सुनाई खौफनाक कहानी, पुलिस भी हैरान

Surajpur News, Surajpur murder case, Surajpur wife burns husband, Mani village crime, Supari Lal murder, Chhattisgarh domestic violence case, Surajpur SECL worker death, Ambikapur murder news, Surajpur police investigation, petrol fire murder Surajpur, wife arrested in Surajpur, Surajpur shocking crime, character doubt murder, Surajpur woman arrested, Surajpur news update, Chhattisgarh crime news
- पति ने लगाया चरित्र पर शक,
- पत्नी ने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला डाला,
- दिल दहला देने वाली वारदात,
सूरजपुर: Surajpur News: पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे की बुनियाद पर टिका होता है, लेकिन जब इस रिश्ते में शक की दरारें पड़ने लगें, तो नतीजे ख़तरनाक हो सकते हैं। सूरजपुर जिले के मानी गांव से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति को ज़िंदा जला डाला। वजह बनी पति की ओर से बार-बार उसके चरित्र पर शक करना। अब इस वारदात के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया है। यह सनसनीख़ेज़ घटना 5 अगस्त की रात मानी चौक के पास हुई। गाँव के सुपारी लाल, जो SECL में कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करते थे रोज़ की तरह खाना खाकर अपने घर के खाट पर सोए हुए थे।
लेकिन अगली सुबह यानी 6 अगस्त को लगभग 4 बजे उनकी खाट में अचानक आग लग गई। सुपारी लाल आग की लपटों से घिरे हुए चीखते-चिल्लाते बाहर भागे। पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और उन्हें गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल पहुँचाया गया। यहाँ से हालत नाज़ुक होने पर उन्हें अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफ़र किया गया लेकिन रास्ते में ही 85% जल चुके सुपारी लाल ने दम तोड़ दिया। शुरुआत में यह एक हादसा माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल पर मिले सुरागों और मृतक की हालत को देखकर पुलिस को शक हुआ। कोतवाली पुलिस ने जब जाँच को आगे बढ़ाया तो सच्चाई सामने आई। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी मूर्ति बाई रजवाड़े ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
Surajpur News: मूर्ति बाई ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर उसके चरित्र पर शक करता था और बात-बात पर ताने देता था। यह विवाद एक बार पंचायत तक भी पहुँचा था। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पति को मारने की साज़िश रची। 5 अगस्त की रात जब सुपारी लाल गहरी नींद में सो रहे थे, तब मूर्ति बाई ने खाट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बाहर जाकर शोर मचाने लगी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। लेकिन पुलिस की बारीक छानबीन और गवाहों के बयानों ने आख़िरकार सच सामने ला दिया। मूर्ति बाई के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया और न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें
- बुर्का पहनी लड़की के साथ घूम रहा था युवक, बदमाशों ने बीच सड़क में घेरा, पूछा नाम और फिर कर दिया ये हाल, वीडियो वायरल
- बीच बाजार में फैजान का अश्लील कांड! बेटी के सामने मां से गंदी हरकतें करता पकड़ा गया, व्यापारियों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
- पुलिस आरक्षक ने छुपाया पहला विवाह, फिर किया बलात्कार और जबरन शादी, युवती ने कलेक्टर को लिखी चौंकाने वाली चिट्ठी
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Surajpur News: Wife poured petrol on sleeping husband and burnt him alive
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm