BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Surajpur Ration Scam: तीन महीने का अंगूठा, लेकिन राशन सिर्फ एक महीने का, CG के इस जिले के राशन वितरण में हुआ बड़ा खेला, निरीक्षण में जो-जो पता चला.. अधिकारी भी रह गए दंग

Surajpur Ration Scam: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा के दौरे ने जमीनी हकीकत की कई परतें खोल दी हैं।

surajpur News

surajpur News

muskan mishra
Published: 30 Apr 2026 | 7:51 pmModified: 30 Apr 2026 | 9:35 pm
HIGHLIGHTS
  1. 400 बोरा चावल अतिरिक्त मिला
  2. तीन माह अंगूठा, एक माह राशन
  3. निरीक्षण में उजागर बड़ा घोटाला

Surajpur Ration Scam: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा के दौरे ने जमीनी हकीकत की कई परतें खोल दी हैं। जहां एक ओर कागजों में व्यवस्थाएं दुरुस्त बताई जा रही थीं, वहीं हकीकत में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं सामने आईं। संदीप शर्मा के निरीक्षण में सबसे बड़ा मामला ओडगी नगर की उचित मूल्य दुकान से सामने आया, जहां करीब 400 बोरा चावल अतिरिक्त पाया गया। इतना ही नहीं, यहां हितग्राहियों से तीन महीने का अंगूठा लगवाकर केवल एक महीने का राशन देने का गंभीर खेल चल रहा था।

chhattisgarh food commission raid: आयोग के अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया

इस खुलासे के बाद आयोग के अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित दुकान संचालक एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जिन हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं मिला है, उन्हें बाकी दो महीने का चावल तुरंत वितरित करने को कहा गया। वहीं अन्य दुकानों में भी चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं, जिसके सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

pds irregularities india: आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति भी चिंताजनक मिली

साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति भी चिंताजनक मिली। ओडगी के एक केंद्र में जहां मौके पर 5 बच्चे मौजूद थे, वहीं पोषण ट्रैकर में 20 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। इस गंभीर गड़बड़ी पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र में ऐसी गड़बड़ी सामने आई है, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साफ तौर पर कहा जाए तो इस दौरे ने जिले की व्यवस्थाओं की वास्तविकता उजागर कर दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन खामियों को दूर करने के लिए कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

इन्हें भी पढ़ें :

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 400 बोरा चावल अतिरिक्त मिला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Surajpur Ration Scam

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm