Mainpat Lightning Incident: तेज बारिश के बीच घर पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार के तीन लोग घायल
तेज बारिश के बीच घर पर गिरी आकाशीय बिजली….Mainpat Lightning Incident: Sky-borne havoc amid heavy rain! Young man dies tragically

Mainpat Lightning Incident | Image Source | IBC24
- अंबिकापुर- आकाशीय बिजली गिरने की 1 युवक की मौत,
- 3 घायल घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,
- एक ही परिवार के है मृतक और तीनों घायल,
सरगुजा: Mainpat Lightning Incident: जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरिमा पकरीपारा में रविवार को तेज गरज-चमक और जोरदार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसी परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Mainpat Lightning Incident: मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय सांझी लाल मांझी अपने परिवार के साथ बारिश के दौरान खपड़ैल मकान में बैठे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर सांझी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में सांझी लाल की 11 वर्षीय पुत्री बबली, 08 वर्षीय बेटा अमरीकन और 55 वर्षीय मां सुखनी देवी बुरी तरह झुलस गए।
Mainpat Lightning Incident: घायल अवस्था में तीनों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल नर्मदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहां सभी का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायल अब खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "आकाशीय बिजली" गिरने की संभावना हो तो तुरंत सुरक्षित स्थान, जैसे पक्का मकान या कार में चले जाना चाहिए। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे, या जल स्रोतों के पास खड़ा न रहें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mainpat Lightning Incident: Sky-borne havoc amid heavy rain
सरगुजा
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am