Swarna Sharda Scholarship 2024 : रीवा संभाग का टॉपर बना रवि कुमार पाल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है सपना, IBC24 ने स्कॉलरशिप से किया सम्मान

Ads

Swarna Sharda Scholarship 2024 : रीवा संभाग का टॉपर बना रवि कुमार पाल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है सपना, IBC24 ने स्कॉलरशिप से किया सम्मान

  •  
  • Publish Date - July 18, 2024 / 08:43 PM IST,
    Updated On - July 18, 2024 / 08:43 PM IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024

भोपालः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024 : छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों को यह राशि प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

एक मजदूर के बेटे रवि कुमार पाल ने रीवा संभाग में सर्वाधिक अंक हासिल करके न सिर्फ अपने पिता बल्कि पूरे रीवा संभाग का नाम रोशन कर दिया है। रवि कुमार पाल सतना जिले के एक छोटे से गांव श्याम नगर के रहने वाले हैं। जो उचेहरा ब्लाक अंतर्गत आता है। रवि ने अपनी प्रारंभिक 8वीं तक कि शिक्षा पास के गांव पथरौंधा में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में की। इसके बाद रवि ने 9वीं कक्षा से 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर उचेहरा से की। रवि ने 12वीं कक्षा में गणित विषय से 486 अंक हासिल किया और रीवा संभाग में पहला स्थान हासिल किया।

प्रदेश की सूची पर रवि छठवें स्थान पर रहे। रवि के पिता एक मजदूर है और एक एकड़ की खेती में खेती करके वह अपने परिवार का भरण पोषण और रवि की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। रवि के अलावा उनकी दो बड़ी बहन और एक छोटी बहन भी हैं। रवि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। सरकारी योजना का फायदा लेकर उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला भी लिया है। रवि बताते हैं कि उनकी पढ़ाई में बेहद रूचि बचपन से ही रही है और वह हर क्लास में हमेशा अब्बल रहे हैं।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

शीर्ष 5 समाचार