IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: होनहार छात्रा अदिति जैन ने आगर मालवा जिले में किया टॉप, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: होनहार छात्रा अदिति जैन ने आगर मालवा जिले में किया टॉप, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025/Image Credit: IBC24
भोपाल: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी मध्यप्रदेश की जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में अगर मालवा जिले की होनहार बेटी अदिति जैन भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: मध्यप्रदेश के अगर मालवा के श्री महावीर जैन हाई स्कूल बड़ोद की होनहार छात्रा अदिति जैन पिता कमलेश जैन ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगर मालवा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अदिति ने 500 में से 478 अंक हासिल कर अपने स्कूल परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। अदिति बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने जिले में टॉप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पढ़ाई के साथ-साथ अदिति को खेल-कूद में भी गहरी रुचि है। अदिति ने बताया कि वह भविष्य में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं और देश व समाज के लिए कुछ विशेष करने का सपना रखती हैं।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।

Facebook


