IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: सपने बड़े थे, मेहनत भी… श्रुति जैन ने शिवपुरी जिले में किया टॉप, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप ने किया सम्मानित
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: सपने बड़े थे, मेहनत भी… श्रुति जैन ने शिवपुरी जिले में किया टॉप, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप ने किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025
भोपाल: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी मध्यप्रदेश की जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में शिवपुरी जिले की होनहार बेटी श्रुति जैन भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: Script: शिवपुरी जिले की होनहार छात्रा श्रुति जैन ने 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गणित संकाय में 484/500 अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्रुति जैन सुनील कुमार जैन की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। श्रुति बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। हर कक्षा में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने हमेशा अपने परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। गणित जैसे कठिन विषय में उत्कृष्ट अंक लाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: Shruti Jain topped in Shivpuri district
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm