IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 : 8 साल की उम्र में मां को खोया, किसान पिता ने संभाली जिम्मेदारी! बेटी ने 93.80% लाकर बालोद में किया टॉप, अब IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से मिलेगा हौसला
बालोद के कुसुमकसा गांव की खुशी विश्वकर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर छात्राओं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महज 8 साल की उम्र …

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 :
- 93.80% अंक हासिल कर खुशी ने बालोद जिले में छात्राओं में किया टॉप
- 8 साल की उम्र में मां को खोया, किसान पिता ने दोनों बेटियों की जिम्मेदारी संभाली
- आगे की पढ़ाई के लिए मिलेगी ₹50 हजार की IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप
बालोद : यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 : कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। बालोद जिले के ग्राम कुसुमकसा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय की कुमारी खुशी विश्वकर्मा ने इस वर्ष कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर छात्राओं में बालोद जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया है।खुशी विश्वकर्मा ग्राम कुसुमकसा निवासी हैं और किसान चंद्रशेखर विश्वकर्मा की बेटी हैं। वह शुरू से ही प्रतिभावान छात्राओं में अपना स्थान बनाए रखी हैं।
आठ साल की थीं तब उठा था माँ का साया
खुशी के परिवार में उसके पिता और दो बेटियां हैं। खुशी जब आठ साल की थीं, तभी उनके सिर से मां का साया उठ गया। उसके बाद पिता चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने खेत की देखरेख के साथ-साथ मां और पिता दोनों की बेहतर ढंग से भूमिका निभाते हुए अपनी दोनों बेटियों का लालन-पालन किया और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।खुशी छोटी बेटी हैं। सामान्य परिवार और कम संसाधनों में रहते हुए खुशी अपनी पढ़ाई से विमुख नहीं हुईं और हर साल बेहतर अंक हासिल कर परीक्षा में सफल हुईं।
पढ़ाई के साथ पेंटिंग में भी रुचि रखती हैं ख़ुशी
खुशी पढ़ाई के साथ-साथ पेंटिंग में भी रुचि रखती हैं। पढ़ाई और घर में काम के अलावा पेंटिंग के लिए कुछ समय निकाल लेती हैं। स्कूल से आने के बाद ज्यादातर वह घर में ही रहती हैं।खुशी अब 12वीं की पढ़ाई के बाद बालोद के कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई के लिए प्रवेश ले चुकी हैं। वह सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं और इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गई हैं।
आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप का करेगी उपयोग
खुशी इस बार प्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 द्वारा स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के तहत छात्राओं को दिए जाने वाले 50 हजार रुपये की स्कॉलरशिप और प्रशस्ति पत्र की हकदार बनी हैं। खुशी ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस राशि का उपयोग अपने आगे की पढ़ाई के लिए करेंगी। उन्होंने कहा कि यह राशि आगे की पढ़ाई के लिए काफी हेल्पफुल साबित होगी। वहीं, खुशी के पिता ने कहा कि वे खेती कार्य करते हैं और इस सरकार से उन्हें खेती कार्य करने के लिए बेहतर सुविधाएं हासिल हो रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Online Food Delivery: अब जमीन नहीं, आसमान से आएगा आपका खाना! Uber Eats और Zipline की बड़ी डील, बस ऑर्डर करते ही कुछ सेकंड में पहुंचेगा दरवाजे पर
- Good News For Outsourcing Employees: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमितीकरण का ऐलान, रक्षाबंधन से पहले आई बड़ी जानकारी, जानिए कब आएगी खुशखबरी
- CM Yogi Adityanath Janta Darshan: जनता दर्शन में भड़के CM योगी आदित्यनाथ, भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: खुशी ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: Farmer’s Daughter Khushi Vishwakarma Tops Balod with 93.80%
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm