IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 : मेहनत ऐसी कि जिले में बनीं नंबर-1! कार वॉश सेंटर चलाने वाले पिता की बेटी ने 97.6% से रचा कमाल, अब IAS-IPS बनने का सपना
महासमुंद के सरायपाली की शहनाज परवीन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 488 अंक यानी 97.6 प्रतिशत हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और पूरे प्रदेश …

- 500 में 488 अंक यानी 97.6% के साथ जिले में किया टॉप
- पूरे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया महासमुंद का मान
- घर पर रहकर पढ़ाई की, अब IAS-IPS बनने का सपना
महासमुंद : IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से निकली चमकती हुई किरण का नाम है शहनाज परवीन। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में 488 अंक हासिल कर 97.6 प्रतिशत के साथ जिले में टॉप किया, साथ ही पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
मन में यूपीएससी की तैयारी का जज्बा
शांत स्वभाव और अपने सपनों को नई उड़ान देने वाली शहनाज परवीन बचपन से ही पढ़ाई में काफी आगे रही हैं। शहनाज परवीन सरायपाली के कार वॉशिंग सेंटर के मालिक फिरोज़ खान की बेटी हैं। यह बेटी आज पूरे घर के लिए गर्व बन गई है। मन में यूपीएससी की तैयारी का जज्बा है, साथ ही आईपीएस और आईएएस बनने का सपना साकार करना चाहती हैं।
मेहनत से पाया जा सकता है लक्ष्य
शहनाज परवीन कहती हैं कि लक्ष्य कितना भी कठिन क्यों न हो, मेहनत से पाया जा सकता है। उन्होंने घर में रहकर ही पूरी पढ़ाई की, साथ ही टीचरों का भी भरपूर सहयोग मिला। आज शहनाज परवीन अपने सपनों को नई उड़ान देकर आईएएस और आईपीएस बनना चाहती हैं। यह बेटी आज लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Behari Lal Engineering IPO Listing: निवेशकों की खुल गई किस्मत! 285 रुपये के शेयर की 465 रुपये पर लिस्टिंग, एक ही दिन में मिला 63% का छप्परफाड़ रिटर्न, जानें कौन-सा है IPO
- Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त कब है रक्षाबंधन, जानिए तिथि, और राखी से जुड़ी 9 खास बातें
- CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती, कल यहां लगेगा रोजगार मेला
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: Shahnaz Parveen Tops Mahasamund with 97.6%, Secures 4th Rank in Chhattisgarh
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2026 : ‘राष्ट्र की दिशा और दशा बदलने वाली शक्ति है बेटियां’.. Goel Group के डायरेक्टर राजेंद्र गोयल ने बताया कैसे हुई थी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की शुरुआत
19 Aug 2026 | 10:12 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मां के महतारी वंदन के पैसों से पढ़ाई में मिली मदद, पूनम ने मेरिट में बनाई जगह, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:16 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: घर में होटल चलाते हैं पिता, बेटी ने 96% लाकर किया कोरिया जिले में टॉप, अब बनेगी जज, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:13 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: गांव की बेटी स्नेहा ने रचा इतिहास, 94.8% अंक लाकर बनीं बलरामपुर जिले में टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:07 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मुश्किल हालात में भी नहीं छोड़ी पढ़ाई, 94.8% अंक लाकर प्रतिभा ने रचा इतिहास, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:03 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: सोशल मीडिया से रही दूर…सीमित संसाधनों के बावजूद ताहिरा खान ने प्रावीण्य सूची में प्राप्त किया चौथा स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
19 Aug 2026 | 8:01 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: हर दिन 6-7 घंटे करती थी पढ़ाई, 96.40% अंक लाकर टॉपर बनीं छोटे से गांव की बेटी डूनिशा, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित, अब PSC की तैयारी का सपना
19 Aug 2026 | 7:57 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बचपन में उठा पिता का साया..मां ने बढ़ाया हौसला, 12वीं में टॉप कर खुशबू ने रचा इतिहास, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
19 Aug 2026 | 7:57 pm