Account Hacking Warning Sign: आपका अकाउंट आपके हाथ में है या किसी और के कंट्रोल में? ये 2 हैरान कर देने वाले तरीके बताएंगे पूरी सच्चाई

Ads

Account Hacking Warning Sign: इंटरनेट पर अकाउंट और डिवाइस हैक होने का खतरा हमेशा बना रहता है। कुछ संकेतों जैसे अनजान लॉगिन, पासवर्ड बदलना या असामान्य गतिविधि से इसका पता लगाया जा सकता है। समय रहते इन वॉर्निगं साइन को पहचानलकर आप अपने अकाउंट और डिवाइस को बचा सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 05:43 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 06:01 PM IST

(Account Hacking Warning Sign/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • पासवर्ड का अचानक काम न करना हैकिंग का संकेत हो सकता है
  • अकाउंट में अनजान बदलाव दिखना खतरे की निशानी है
  • डिवाइस में अनजान ऐप्स या सॉफ्टवेयर होना संदिग्ध है

Account Hacking Warning Sign: आज के समय में इंटरनेट का इस्तेमाल जितना बढ़ रहा है उतना ही साइबर हैकिंग का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के बाद हैकिंग के तरीके और भी एडवांस हो गए हैं। कई बार यूजर को पता भी नहीं चलत कि उसका अकाउंट या डिवाइस पहले ही हैक हो चुका है। हैकर्स मालवेयर, स्वाईवेयर और अन्य खतरनाक टूल्स की मदद से सिस्टम में घुसकर निजी जानकारी चुराते रहते हैं।

अकाउंट और डिवाइस हैक होने के संकेत

अगर आपका पासवर्ड अचानक काम करना बंद कर दे या आप उसे रीसेट भी न कर पाएं तो यह एक बड़ा खतरा हो सकता है। इसका मतलब हो सकता है कि किसी ने आपके लॉगिन डिटेल्स बदल दिए हों। इसके अलावा अगर आपके अकाउंट में ऐसी गतिविधियां या बदलाव दिखें जो आपने खुद नहीं किए जैसे रिकवरी ईमेल या फोन नंबर बदलना तो यह भी हैकिंग का संकेत है। डिवाइस में अनजान ऐप्स या सॉफ्टवेयर का दिखना भी खतरे की निशानी है। साथ ही अगर आपके कॉन्टैक्ट्स को बिना आपकी जानकारी के मैसेज या ईमेल भेजे जा रहे हैं तो यह भी अकाउंट हैक होने का संकेत हो सकता है।

कैसे करें हैकिंग का पता

आप कुछ आसान तरीकों से यह पता लगा सकते हैं कि आपका अकाउंट सुरक्षित है या नहीं। एक तरीका है haveibeenpwned.com जैसी वेबसाइट का इस्तेमाल करना जहां आप अपना ईमेल डालकर जांच सकते हैं कि वह किसी डेटा लीक में शामिल तो नहीं है। अगर आपका ईमेल लीक में पाया जाता है तो तुरंत सभी अकाउंट्स के पासवर्ड बदलने चाहिए। इसके अलावा गूगल क्रोम ब्राउजर में भी पासवर्ड चेक करने की सुविधा मिलती है। जिससे पता चलता है कि आपके लॉगिन डिटेल्स किसी डेटा ब्रीच में लीक हुए हैं या नहीं।

हैकिंग से बचने के जरूरी उपाय

अगर आपको लगे कि आपका अकाउंट या डिवाइस हैक हो गया है तो तुरंत प्रभावित डिवाइस को इंटरनेट से डिस्कनेक्ट कर दें। इसके बाद किसी सुरक्षित डिवाइस का इस्तेमाल करके अपने सभी अकाउंट्स के पासवर्ड बदलें। सुरक्षा बढ़ाने के लिए हर अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर चालू करें। इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है और हैकर्स के लिए पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

कैसे पता चलेगा कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है?

अगर पासवर्ड काम न करे, अनजान लॉगिन दिखें या अकाउंट में बिना आपकी जानकारी के बदलाव हों, तो यह हैकिंग का संकेत हो सकता है।

क्या हैकर्स बिना बताए अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं?

हाँ, कई बार स्पाईवेयर और मालवेयर की मदद से हैकर्स चुपचाप अकाउंट एक्सेस कर लेते हैं और यूजर को पता भी नहीं चलता।

haveibeenpwned.com क्या है?

यह एक फ्री वेबसाइट है जहाँ आप अपना ईमेल डालकर चेक कर सकते हैं कि आपका डेटा किसी लीक में शामिल है या नहीं।

अगर मेरा अकाउंट हैक हो जाए तो सबसे पहले क्या करें?

सबसे पहले डिवाइस को इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करें और दूसरे सुरक्षित डिवाइस से पासवर्ड बदलें।