App Permission: भूलकर भी Allow न करें ये परमिशन, नहीं तो किसी और के हाथ में जा सकता है पूरा कंट्रोल! जानिए कौन सी हैं ये खतरनाक परमिशन!
App Permission: ऐप इंस्टॉल करते समय दी जाने वाली परमिशन पर ध्यान देना जरूरी है। कई ऐप्स जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगती हैं जो आपकी निजी जानकारी के लिए खतरा …

(App Permission/ Image Credit: Pexels)
- सभी ऐप परमिशन बिना सोचे-समझे Allow न करें
- Accessibility Permission से पूरा फोन कंट्रोल हो सकता है
- “Appear on Top” से फर्जी स्क्रीन का खतरा
App Permission: जब भी आप अपने फोन में कोई नया ऐप इंस्टॉल करते हैं तो वह कैमरा, माइक्रोफोन, मैसेज, कॉन्टैक्ट और लोकेशन जैसी कई परमिशन मांगती है। कुछ परमिशन ऐप के सही काम करने के लिए जरूरी होती है। लेकिन कई बार ऐप्स अनावश्यक एक्सेस भी मांग देती है। अधिकतर लोग बिना ध्यान दिए 'Allow' कर देते हैं जो बाद में प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है।
Accessibility Permission से बड़ा खतरा
Accessibility Permission को खास जरूरतमंद यूजर्स की मदद के लिए बनाया गया है, जैसे स्क्रीन रीडिंग या आसान नेविगेशन। लेकिन अगर किसी अनजान ऐप को यह एक्सेस मिल जाए तो वह आपके फोन की हर गतिविधि देख सकती है। इससे पासवर्ड, मैसेज और यहां तक कि बैंकिंग ट्रांजैक्शन भी खतरे में पड़ सकते हैं।
Appear on Top परमिशन का गलत इस्तेमाल
इस परमिशन को 'Display over other apps' भी कहा जाता है। इससे कोई भी ऐप दूसरे ऐप्स के ऊपर अपनी स्क्रीन दिखा सकती है। अगर यह किसी गलत ऐप के हाथ लग जाए तो वह नकली लॉगिन पेज दिखाकर आपके बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया की जानकारी चुरा सकती है। इसलिए इसे सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स को ही देना चाहिए।
Install Unknown Apps क्यों है खतरनाक?
यह परमिशन किसी ऐप को प्ले स्टोर के बाहर से भी ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति देती है। साइबर अपराधी इसका इस्तेमाल वायरस और मालवेयर फैलाने के लिए करते हैं। अनजान APK फाइल डाउनलोड करना और यह परमिशन देना आपके फोन की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल सकता है।
Contacts और SMS Access से जुड़ा जोखिम
कई बार साधारण दिखने वाली ऐप्स भी कॉन्टैक्ट्स और SMS एक्सेस मांगती हैं। लेकिन इनमें आपकी निजी जानकारी, बैंक OTP और जरूरी संदेश शामिल होते हैं। अगर यह डेटा गलत हाथों में चला जाए तो इसका दुरुपयोग हो सकता है। इसलिए बिना जरूरत इन परमिशन को कभी Allow नहीं करना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: कितने किलोवाट पर मिलती है सबसे ज्यादा सब्सिडी? और क्या है घर की छत पर सोलर लगवाने का आसान प्रोसेस? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!
- DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, मिलेगा इतने महीने का एरियर
- Lucknow University Audio Viral : "डार्लिंग, मैं तुम पर फिदा हूं..." इस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने पार की मर्यादा की सारी हदें, जाल में फंसाने के लिए पेपर लीक तक का दिया ऑफर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, केवल वही परमिशन दें जो ऐप के काम के लिए जरूरी हों।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: App Permissions: Don't ever grant these permissions, or you could lose complete control! Learn about these dangerous permissions!
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm