BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BSNL Independence Day Offer: 365 नहीं पूरे 412 दिन चलेगा प्लान, 824GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आया BSNL का ये धांसू ऑफर

BSNL Independence Day Offer: बीएसएनएल ने Independence Day के मौके पर 2,399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 47 दिन बढ़ाकर 412 दिन कर दी है। इसमें रोजाना 2GB डेटा यानी …

(BSNL Independence Day Offer/ Image Credit: Screengrab)

(BSNL Independence Day Offer/ Image Credit: Screengrab)

Chandrakant Dewangan
Published: 14 Aug 2026 | 1:02 pmModified: 14 Aug 2026 | 1:04 pm
HIGHLIGHTS
  1. ₹2,399 के प्लान में अब 412 दिन की वैलिडिटी।
  2. रोज 2GB डेटा, कुल 824GB इंटरनेट का फायदा।
  3. 412 दिनों तक Unlimited Calling की सुविधा।

नई दिल्ली: BSNL Independence Day Offer: BSNL ने Independence Day के मौके पर अपने यूजर्स के लिए 2,399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर खास ऑफर (BSNL Independence Day Offer) लेकर आया है । कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी में 47 दिन की अतिरिक्त बढ़ोतरी की है। अब यूजर्स को कुल 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद 13 महीने तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह ऑफर 12 सितंबर 2026 तक वैलिड बताया गया है।

रोजाना 2GB डेटा, कुल 824GB का फायदा

बीएसएनएल के 2,399 रुपये वाले प्लान (BSNL Independence Day Offer) में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 412 दिनों की पूरी वैलिडिटी में यह डेटा कुल 824GB हो जाता है। इस डेटा का इस्तेमाल सोशल मीडिया, WhatsApp, वीडियो देखने, ऑनलाइन पढ़ाई, वेब ब्राउजिंग और दूसरे इंटरनेट कामों के लिए किया जा सकता है। लंबे समय तक चलने वाला रिचार्ज चाहने वालों के लिए यह प्लान बेहद खास हो सकता है।

412 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग

डेटा के साथ प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी दिया गया है। यानी यूजर्स पूरे 412 दिनों तक लोकल और STD कॉल कर सकते हैं और इसके लिए अलग से टॉकटाइम रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। यह सुविधा बैंकिंग अलर्ट, OTP और सामान्य मैसेज भेजने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है।

365 दिन की जगह अब 412 दिन

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी बढ़ी हुई वैलिडिटी है। सामान्य तौर पर 2,399 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी बताई जाती है, लेकिन मौजूदा ऑफर (BSNL Independence Day Offer) के तहत इसमें 47 दिन अतिरिक्त जोड़े गए हैं। इस तरह यूजर्स को कुल 412 दिनों की सर्विस मिलती है। यानी करीब एक साल से भी ज्यादा समय तक मोबाइल कनेक्शन एक्टिव रखने का विकल्प मिलता है।

रोजाना खर्च करीब 6 रुपये

अगर 2,399 रुपये की कीमत को 412 दिनों की वैलिडिटी से बांटें तो रोजाना खर्च करीब 5.82 रुपये बैठता है। यानी लगभग 6 रुपये प्रतिदिन में यूजर को रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Independence Day ऑफर के तहत इसकी वैलिडिटी 412 दिन कर दी गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: BSNL Independence Day Offer: Plan valid for a full 412 days instead of 365; BSNL launches this fantastic offer featuring 824GB of data and unlimited calling.

टेक न्यूज़

और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm