Elon Musk XChat App: WhatsApp और Telegram की छुट्टी करने आ रहा Elon Musk का ये नया ऐप, फीचर्स ऐसे कि ऐसे कि दूसरे ऐप्स लेगेंगे फीके! जानें कब होगा लॉन्च

Elon Musk XChat App: XChat को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह WhatsApp और Telegram जैसे बड़े मैसेजिंग ऐप्स को सीधी टक्कर दे सके। इसमें आधुनिक और प्राइवेसी पर आधारित फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। यह यूजर्स को सुरक्षित, तेज और बेहतर चैटिंग का अनुभव देने पर फोकस होगा।

Elon Musk XChat App: WhatsApp और Telegram की छुट्टी करने आ रहा Elon Musk का ये नया ऐप, फीचर्स ऐसे कि ऐसे कि दूसरे ऐप्स लेगेंगे फीके! जानें कब होगा लॉन्च

(Elon Musk XChat App/ Image Credit: X/@1yekekisi)

Modified Date: April 16, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: April 16, 2026 12:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Elon Musk का नया मैसेजिंग ऐप XChat लॉन्च की तैयारी में
  • संभावित लॉन्च डेट 17 अप्रैल 2026 बताई जा रही है
  • शुरुआत में iOS (iPhone, iPad) यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा

Elon Musk XChat App: टेक दुनिया में एक बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि Elon Musk अपनी कंपनी X के जरिए एक नया मैसेजिंग ऐप XChat लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले यह फीचर X (ट्विटर) के अंदर डायरेक्ट मैसेज के रूप में मौजूद था, लेकिन अब इसे एक अलग और स्वतंत्र ऐप के रूप में पेश किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को टक्कर देना है।

लॉन्च डेट और प्लेटफॉर्म की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, XChat जल्द ही Apple App Store पर उपलब्ध हो सकता है। इसकी संभावित लॉन्च डेट 17 अप्रैल 2026 बताई जा रही है। शुरुआत में यह ऐप सिर्फ iOS डिवाइस जैसे iPhone और iPad के लिए लॉन्च होगा। Android यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स

XChat को खास तौर पर प्राइवेसी और सुरक्षा पर फोकस करके बनाया जा रहा है। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलने की उम्मीद है, जिससे चैट पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा यूजर्स ग्रुप चैट और प्राइवेट चैट दोनों का इस्तेमाल कर सकेंगे। मैसेज एडिट और डिलीट करने की सुविधा भी इसमें शामिल हो सकती है। साथ ही स्क्रीनशॉट ब्लॉक फीचर भी दिया जा सकता है ताकि बिना अनुमति कोई चैट सेव न कर सके।

एडवांस फीचर्स की उम्मीद

XChat में disappearing messages फीचर भी हो सकता है, जिसमें मैसेज कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसके अलावा वॉइस नोट, ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं भी मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह ऐप X अकाउंट से जुड़ा होगा, जिससे लॉगिन और इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

WhatsApp और Telegram को कड़ी टक्कर

आज के समय में WhatsApp और Telegram सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हैं। लेकिन XChat इन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए आ रहा है। जहां अन्य ऐप्स मोबाइल नंबर पर आधारित हैं। वहीं, XChat X अकाउंट सिस्टम से जुड़ सकता है। भविष्य में इसमें AI फीचर्स और X Money जैसे पेमेंट सिस्टम भी शामिल किए जा सकते हैं। जिससे यह एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।