BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

AI Free Plan: Gemini और ChatGPT के महंगे प्लान अब फ्री में! बस करना होगा यह आसान का काम और हजारों का फायदा अपने नाम करें

AI Free Plan: भारत में गूगल और ओपनएआई जैसी कंपनियां अपने प्रीमियम प्लान्स फ्री में दे रही हैं। गूगल जियो यूजर्स को 18 महीने तक मुफ्त प्लान दे रहा है, …

(AI Free Plan/ Image Credit: Meta AI)

(AI Free Plan/ Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 01 Jan 2026 | 5:27 pmModified: 01 Jan 2026 | 5:58 pm
HIGHLIGHTS
  1. गूगल जियो यूजर्स को 18 महीने फ्री जेमिनी AI प्रो प्लान मिलेगा।
  2. चैटजीपीटी गो प्लान सालभर मुफ्त, इमेज जनरेशन और लंबी मेमोरी के साथ।
  3. परप्लेक्सिटी एयरटेल यूजर्स को एक साल के लिए फ्री प्रो प्लान और कॉमेट ब्राउजर एक्सेस।

AI Free Plan: आज के समय में एआई टूल्स का इस्तेमाल करना लगभग अनिवार्य हो गया है। दुनिया भर में नए-नए एआई टूल्स हर रोज लॉन्च हो रहे हैं, जो कामकाज और रचनात्मकता को आसान बनाते हैं। खासकर भारत में कई कंपनियां अपने महंगे सब्सक्रिप्शन प्लान्स को फ्री में उपलब्ध करा रही है। अगर आप नए साल में एआई का इस्तेमाल शुरू करना चाहते हैं, तो गूगल, ओपनएआई और परप्लेक्सिटी जैसे प्लेटफॉर्म्स के हजारों रुपये मूल्य वाले प्रीमियम प्लान्स अब फ्री में मिल सकते हैं।

AI Free Plan: गूगल जेमिनी एआई प्रो प्लान

गूगल भारत में जियो यूजर्स को अपना जेमिनी एआई प्रो प्लान मुफ्त में दे रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स Veo, नैनो बनाना प्रो और जेमिनी मॉडल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि जियो यूजर्स किसी भी अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लान से रिचार्ज करें। ऐसा करने पर 18 महीने तक जेमिनी एआई प्रो प्लान का फायदा बिना किसी शुल्क के लिया जा सकेगा।

AI Free Plan: चैटजीपीटी गो प्लान

ओपनएआई ने भी अपने चैटजीपीटी गो प्लान को फ्री करने की घोषणा की है। यह प्लान सामान्य रूप से 399 रुपये प्रति माह का है, लेकिन अब कोई भी यूजर इसे सालभर मुफ्त में इस्तेमाल कर सकता है। इस प्लान में ज्यादा इमेज जनरेशन, लंबी मेमोरी और अन्य प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो कंटेंट क्रिएशन और व्यक्तिगत उपयोग के लिए बेहद उपयोगी हैं।

परप्लेक्सिटी एआई और एयरटेल साझेदारी

जहां गूगल जियो यूजर्स को फ्री एआई प्लान दे रहा है, वहीं परप्लेक्सिटी ने एयरटेल के साथ मिलकर अपने प्रो प्लान को एक साल के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को परप्लेक्सिटी के एआई ब्राउजर कॉमेट की भी एक्सेस मिलेगी। इससे एयरटेल यूजर्स एआई टूल्स के जरिए बेहतर ब्राउजिंग, डेटा एनालिसिस और रचनात्मक कार्य आसानी से कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: गूगल (जेमिनी AI), ओपनएआई (चैटजीपीटी गो) और परप्लेक्सिटी (एयरटेल के साथ) फ्री प्लान उपलब्ध करा रही हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: AI Free Plan: Expensive Gemini and ChatGPT plans are now free! Just do this simple task and earn thousands in benefits

टेक न्यूज़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm