(Flipkart-Amazon Sale 2026/ Image Credit: Pexels)
नई दिल्ली: Flipkart-Amazon Sale 2026: अगर आप लंबे समय से अपने घर के लिए बड़ा और प्रीमियम स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। इस वक्त Amazon की Great Summer Sale और Flipkart की SASA LELE Sale चल रही है। जिसमें 65 इंच स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त छूट मिल रही है।
इस सेल में Sony, Samsung, TCL, Hisense और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड्स के 65 इंच स्मार्ट टीवी काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। साथ ही बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे भी मिल रहे हैं। जिससे कुल कीमत और कम हो जाती है।
Xiaomi का 65 इंच QLED Ultra HD टीवी इस समय फ्लिपकार्ट सेल में जबरदस्त डिस्काउंट पर मिल रहा है। कंपनी इस पर करीब 39% तक की छूट दे रही है जिससे कीमत काफी कम हो जाती है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड ऑफर से अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे यह टीवी और सस्ता हो जाता है।
Hisense का 65 इंच 4K Ultra HD टीवी Amazon की Great Summer Sale में लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध है। इसकी कीमत करीब 38,699 रुपये तक आ गई है। साथ ही HDFC बैंक कार्ड पर EMI विकल्प के जरिए अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। जिससे यह और किफायती बन जाता है।
Samsung का 65 इंच Crystal 4K टीवी भी इस सेल में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। जिसकी कीमत लगभग 66,499 रुपये के आसपास है। वहीं Sonyका 65 इंच BRAVIA 4K टीवी भी करीब 48% छूट के बाद 79,990 रुपये में उपलब्ध है। दोनों पर बैंक ऑफर्स और EMI सुविधा भी दी जा रही है।
TCL का 55 इंच QLED Ultra HD टीवी भी इस सेल का हिस्सा है और लगभग आधी कीमत पर मिल रहा है। बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और कम हो सकती है, जिससे यह बजट फ्रेंडली ऑप्शन बन जाता है। कुल मिलाकर यह सेल बड़ी स्क्रीन टीवी खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका है।