(Google Maps New Features/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Google Maps New Features: अब Google Maps में Gemini की मदद से मिलने वाला Ask Maps फीचर पहले से (Google Maps New Features) अधिक उपयोगी हो गया है। इसके जरिए यूजर्स सामान्य बातचीत की तरह सवाल पूछकर किसी स्थान, रास्ते, घूमने की जगह या यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Google के मुताबिक, Maps का यह अपडेट पिछले एक दशक से अधिक समय में किए गए बड़े बदलावों में शामिल हैं। Ask Maps को मार्च 2026 में भारत समेत कुछ बाजारों में पेश किया गया था।
Ask Maps में हिंदी सपोर्ट मिलने से भारतीय यूजर्स के लिए इसका इस्तेमाल और आसान (Google Maps New Features) हो जाएगा। अब लोग अंग्रेजी में प्रश्न लिखने के बजाय हिंदी में अपनी जरूरत बता सकते हैं। उदाहरण के तौर पर किसी शहर में घूमने की जगह, खाने-पीने के विकल्प या किसी स्थान तक पहुंचने का बेहतर तरीका पूछा जा सकता है। इससे Maps सिर्फ रास्ता बताने वाला ऐप नहीं बल्कि यात्रा की योजना बनाने में मदद करने वाला टूल भी बन जाएगा।
Ask Maps में Personal Intelligence के जरिए यूजर अपने Google अकाउंट से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर ज्यादा पर्सनल सुझाव प्राप्त कर सकता है। Gmail कनेक्ट करने पर ट्रैवल बुकिंग, होटल या रेस्टोरेंट रिजर्वेशन जैसी जानकारी के आधार पर सुझाव दिए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपकी फ्लाइट कुछ घंटों बाद है तो Maps आसपास घूमने या खाने की जगह बता सकता है। हालांकि Gmail कनेक्शन डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और इसे यूजर को खुद चालू करना होता है।
Ask Maps में Conversation Memory फीचर भी जोड़ा गया है। हिस्ट्री सेटिंग चालू होने पर यह पिछली बातचीत के संदर्भ को याद रख सकता है। इसका फायदा ट्रिप प्लानिंग के दौरान मिलेगा। अगर आपने पहले किसी शहर में घूमने की जगहों के बारे में पूछा था तो अगली बार पूरी जानकारी दोबारा देने की जरूरत कम हो सकती है। इससे बातचीत ज्यादा सहज और लगातार बनी रहती है।
भारत के यूजर्स के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी (Google Maps New Features) जानकारी भी खास है। Ask Maps में बस, मेट्रो और ट्रेन से संबंधित लाइव अपडेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे यात्रा के दौरान शेड्यूल, देरी और रूट से जुड़ी जानकारी हासिल करना आसान होगा। Google के अनुसार Ask Maps भारत में Android और iOS पर उपलब्ध है। हालांकि कुछ अन्य AI फीचर्स, जैसे कुछ खास होटल, फूड और इवेंट संबंधी सुविधाएं, बाजार के हिसाब से अलग-अलग उपलब्ध हो सकती हैं।