(Honor MagicPad 3 Pro 12.3 Tab/ Image Credit: Honor)
Honor MagicPad 3 Pro 12.3 Tab Launched: Honor ने अपने प्रीमियम टैबलेट लाइनअप को बढ़ाते हुए नया Honor MagicPad 3 Pro 12.3 चीन में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट बेहद स्लिम डिजाइन, हाई-एंड फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इसकी मोटाई सिर्फ 4.8mm है। जिससे यह बाजार के सबसे पतले टैबलेट्स में शामिल हो गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट यूजर्स के लिए तैयार किया है।
चीन में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4,499 युआन यानी करीब 66,100 रुपये रखी गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। जिनमें 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB शामिल हैं। यह टैबलेट मूनलाइट व्हाइट और स्टार्री स्काई ग्रे रंगों में आता है। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 30 अप्रैल से चीन में शुरू होगी। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इस टैबलेट में 12.3 इंच का 3K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 3000×1920 पिक्सल है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB RAM तक सपोर्ट मिलता है। यह टैबलेट Android 16 आधारित MagicOS 10 पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
इस टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 66W फास्ट चार्जिंग तथा 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 13MP रियर और 9MP फ्रंट कैमरा मिलता है। ऑडियो के लिए 8 स्पीकर्स का पावरफुल सिस्टम दिया गया है। जो AI स्पेशल साउंड के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, 450 ग्राम वजन और प्रीमियम मेटल बॉडी डिजाइन दिया गया है। साथ ही यह स्मार्ट टच कीबोर्ड और मैजिक पेंसिल 3 को भी सपोर्ट मिलता है। जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है।