Amazon Prime Lite on Airtel: Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इन प्लान्स के साथ मिलेगा Amazon Prime Lite का फायदा, जानें कितने रुपये से शुरू है रिचार्ज
Amazon Prime Lite on Airtel: टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने कुछ चुनिंदा ब्रॉडबैंड और AirFiber प्लान्स के साथ Amazon Prime Lite का मुफ्त फायदा देने की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को रिचार्ज या प्लान के साथ OTT कंटेंट का लाभ मिलेगा। जानिए कौन-कौन से Airtel प्लान इस ऑफर में शामिल हैं।
(Amazon Prime Lite on Airtel/ Image Credit: Screengrab)
- Airtel के चुनिंदा प्लान्स पर Prime Lite फ्री
- 999 रुपये से शुरू हैं एलिजिबल प्लान्स
- एक साल के Prime Lite की कीमत 799 रुपये
Amazon Prime Lite on Airtel: भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने अपने कुछ चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ Amazon Prime Lite का फायदा देने का ऐलान किया है। Airtel की Xstream Fiber और AirFiber सर्विस देश के कई हिस्सों में उपलब्ध हैं। कंपनी के इस ऑफर के तहत पात्र ग्राहकों को Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत आम तौर पर एक साल के लिए 799 रुपये है। इसके जरिए यूजर्स Prime Video समेत Amazon Prime के कुछ खास फायदे ले सकते हैं।
इन प्लान्स पर मिलेगा ऑफर
Airtel ने यह बेनिफिट (Amazon Prime Lite on Airtel) सभी ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नहीं रखा है। कंपनी के अनुसार, 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,599 रुपये और 3,999 रुपये वाले चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स पर Amazon Prime Lite का फायदा मिलेगा। ऑफर पाने के लिए पात्र यूजर्स को Airtel Thanks ऐप खोलना होगा। इसके बाद ‘Rewards and OTTs’ सेक्शन में जाकर उपलब्ध ऑफर को क्लेम किया जा सकता है। अब ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा केवल एलिजिबल Airtel Wi-Fi यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।
इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा फायदा
अगर किसी ग्राहक ने पहले से ही किसी अन्य टेलीकॉम सर्विस के जरिए Amazon Prime का एक्सेस लिया हुआ है तो वह इस नए ऑफर (Amazon Prime Lite on Airtel) का लाभ नहीं उठा पाएगा। Airtel ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंपनी अपनी शर्तों के अनुसार इस ऑफर को कभी भी बंद कर सकती है। Prime Lite के साथ ग्राहकों को Prime Video का एक्सेस और Amazon Prime से जुड़े कुछ अन्य फायदे मिलते हैं। लेकिन इसमें सामान्य Prime सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सुविधाएं नहीं मिलतीं और डिलीवरी बेनिफिट भी अलग हो सकते हैं।
कब तक मिलेगा Amazon Prime Lite?
Airtel के अनुसार, ऑफर क्लेम करते समय ग्राहक जिस Amazon अकाउंट से इसे एक्टिवेट करेगा, सब्सक्रिप्शन उसी अकाउंट (Amazon Prime Lite on Airtel) पर शुरू होगा। जिन ग्राहकों के पास Amazon अकाउंट नहीं है, वे नया अकाउंट बनाकर ऑफर का लाभ ले सकते हैं। Prime Lite का फायदा एक्टिवेशन की तारीख से शुरू होगा और ग्राहक के एलिजिबल Airtel प्लान पर बने रहने तक जारी रहेगा। यानी अगर ग्राहक पात्र प्लान बनाए रखता है तो उसे इस अवधि में Prime Lite का लाभ मिलता रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- 30 Days Validity Recharge: मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब मिलेगा 30 दिन वाला रिचार्ज और बिना डेटा का प्लान का ऑप्शन, क्या कंपनियों ने बदला नियम?
- DA Hike Latest News: बढ़ेगा राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता? दिवाली से पहले जारी होगी किस्त, मुख्यमंत्री ने इस विधानसभा से किया बड़ा ऐलान
- Jhansi Road Accident News: तेज रफ़्तार ट्रक ने महिला और बच्ची को कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत, हादसे के बाद इलाके में पसरा मातम

Facebook


