iPhone 16 Discount Offer: अब महंगे iPhone का सपना होगा पूरा! पहली बार 60 हजार से कम में iPhone 16, जानिए कैसे मिलेगा इतना बड़ा डिस्काउंट
iPhone 16 Discount Offer: Apple ने iPhone 16 को भारतीय बाजार में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। अब खास ऑफर्स और डिस्काउंट के चलते ग्राहकों को इसे पहले से काफी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है।
(iPhone 16 Discount Offer/ Image Credit: AI-generated)
- Prime Day Sale में iPhone 16 पर बड़ा डिस्काउंट।
- 128GB वेरिएंट ₹62,900 में उपलब्ध।
- बैंक ऑफर और कैशबैक से कीमत और घटेगी।
नई दिल्ली: iPhone 16 Discount Offer: अगर आप नया iPhone 16 खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। अमेजन की Prime Day Sale 2026 में iPhone 16 पर आकर्षक छूट दी जा रही है। इस सेल में फोन की कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। कंपनी ने iPhone 16 को लॉन्च के समय 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब 128GB वेरिएंट Amazon पर 62,900 रुपये में उपलब्ध है यानी ग्राहकों को सीधे 17,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है।
बैंक ऑफर और कैशबैक से कम होगी कीमत (Bank Offers and Cashback Offers)
Prime Day Sale में सिर्फ कीमत कम नहीं हुई है बल्कि कई अतिरिक्त ऑफर भी दिए जा रहे हैं। अगर ग्राहक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें Amazon Pay Cashback के रूप में करीब 3,000 रुपये या उससे अधिक का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और SBI डेबिट कार्ड पर 1,750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है।
एक्सचेंज ऑफर से मिलेगा एक्स्ट्रा फायदा (Extra Benefit)
अमेजन इस सेल में एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करके iPhone 16 की कीमत और घटाई जा सकती है। कंपनी की शर्तों के अनुसार पुराने फोन की स्थिति, मॉडल और ब्रांड के आधार पर अधिकतम 41,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है। हालांकि अंतिम एक्सचेंज वैल्यू फोन की जांच के बाद ही तय की जाएगी।
EMI पर भी खरीद सकते हैं (Also Available on EMI)
अगर आप एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते तो iPhone 16 को आसान EMI पर भी खरीदा जा सकता है। उपलब्ध ऑफर के अनुसार इसकी शुरुआती मासिक किस्त करीब 2,200 रुपये से शुरू हो सकती है। हालांकि EMI की राशि बैंक, डाउन पेमेंट और लोन अवधि के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। बता दें कि Prime Day Sale के ये खास ऑफर केवल Amazon Prime मेंबर्स के लिए उपलब्ध हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Maya Tata in Tata Group: सादगी ऐसी कि पहचानना मुश्किल, लेकिन संभाल रही हैं टाटा ग्रुप की बड़ी जिम्मेदारी! आखिर कौन हैं माया टाटा?
- India vs England T20 Live: तीसरे टी20 में बदल जाएगी टीम इंडिया, रवि बिश्नोई होंगे बाहर? इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री
- Noida Online Friendship Club Fraud Gang : पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर मिलने का बुलावा… इसके बाद युवकों के साथ होता था ऐसा खेल कि उड़ जाते थे होश

Facebook


