Google Maps vs Mappls / Image Source: IBC24
Google Maps vs Mappls: नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में रोजाना लाखों लोग मेट्रो से सफर करते हैं, ऐसे में यात्रयों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब दिल्ली ट्रो से जुड़ी हर जानकारी चाहे वो रूट की हो, किराए की, ट्रेन के समय की या नजदीकी स्टेशन की सब कुछ एक ही जगह पर मिलेगी वो भी एक भारत की अपनी मोबाइल ऐप Mappls पर। इस ऐप का मकसद यात्रियों को ज्यादा स्मार्ट, डिजिटल और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देना है। अब यात्रियों को को किसी अलग वेबसाइट या थर्ड पार्टी ऐप की जरुरत नहीं होगी क्योंकि Mappls ऐप पर उन्हें रियल-टाइम ट्रैकिंग, ट्रेन टाइमिंग्स, स्टेशन से स्टेशन की दूरी और किराए की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
Mappls (MapmyIndia) एक भारतीय डिजिटल मैप और नेविगेशन ऐप है जो Google Maps जैसे ही काम करता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी अपनाने के आह्वान के बाद लोगों ने इस ऐप को हाथों हाथ लिया था। इस ऐप से आप लोकेशन, रूट, ट्रैफिक अपडेट, नजदीकी जगहें और सरकारी सेवाओं की जानकारी सब आसानी से देख सकते हैं। इस ऐप को खास भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और कई मामलों में ये Google Maps से बेहतर फीचर भारत में उपलब्ध कराता है।
Google Maps vs Mappls: दिल्ली मेट्रो और Mappls की नई पार्टनरशिप के बाद ये स्वदेशी ऐप अब यात्रियों के लिए एक डिजिटल गाइड का काम करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) का पूरा डेटा अब Mappls प्लेटफ़ॉर्म में इंटीग्रेट किया जा रहा है। इसका सीधा मतलब है कि अब यात्री सिर्फ ऐप खोलकर ही मेट्रो से जुड़ी हर जरुरी जानकारी तुरंत देख सकेंगे। इस इंटीग्रेशन के बाद Mappls पर यात्रियों को नज़दीकी मेट्रो स्टेशन, पूरा रूट, लाइन बदलने की जानकारी, किराया, यात्रा का अनुमानित समय, और अगली ट्रेन कब आएगी जैसी रियल-टाइम जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही ऐप ट्रेन की फ्रीक्वेंसी और कनेक्टिंग रूट्स का भी पूरा विवरण देगा।
इन नए फीचर्स के आने से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो से सफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज़ और सुविधाजनक बन जाएगा। ये पहल न केवल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी बल्कि दिल्ली मेट्रो को एक और कदम स्मार्ट और डिजिटल ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में आगे बढ़ाएगी।