Jio Sim Deactivation: कहीं आपका Jio नंबर भी तो नहीं होने वाला बंद? जानिए वो किफायती प्लान्स जो एक्टिव रख सकती है आपकी SIM

Ads

Jio Sim Deactivation: Jio लंबे समय से बिना रिचार्ज वाली सिम को बंद कर रहा है। अगर आपके पास सेकेंडरी Jio SIM है तो उसे एक्टिव रखने के लिए समय-समय पर रिचार्ज करना जरूरी है। नहीं तो नंबर बंद हो सकता है। सही प्लान चुनकर आप इसे आसानी से चालू रख सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 04:07 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 04:07 PM IST

(Jio Sim Deactivation/ Image Credit: Jio)

HIGHLIGHTS
  • जियो लंबे समय से इन-एक्टिव सिम्स को बंद कर रहा है
  • 90 दिनों तक उपयोग न होने पर नंबर डीएक्टिवेट हो सकता है
  • 30 दिन का एक्सट्रा समय और 15 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है

Jio Sim Deactivation: अगर आप रिलायंस जियो की सेकेंडरी सिम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर जानना जरूरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अब उन सिम कार्ड्स को डीएक्टिवेट करना शुरू कर दिया है जो लंबे समय से इन-एक्टिव यानी बिना इस्तेमाल के पड़े हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है कि उनके नंबर बिना किसी स्पष्ट नोटिस के बंद हो रहे हैं। इसका असर खासकर उन लोगों पर पड़ रहा है जिन्होंने काफी समय से अपने नंबर पर कोई रिचार्ज नहीं कराया है या सिम का इस्तेमाल बहुत कम किया है।

ट्राई के नियम

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नियमों के अनुसार, अगर किसी मोबाइल नंबर पर 90 दिनों तक कोई रिचार्ज या उपयोग नहीं होता है तो टेलीकॉम कंपनी उस नंबर को बंद कर सकती है। पहले 90 दिनों की अवधि के बाद कंपनी 30 दिनों का अतिरिक्त समय देती है। जिसे वैलिडिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दौरान अगर यूजर के खाते में कम से कम 20 रुपये का बैलेंस होता है तो कंपनी वही राशि काटकर नंबर की वैलिडिटी 30 दिन के लिए बढ़ा सकती है। अगर बैलेंस नहीं होता है तो नंबर ग्रेस पीरियड में चला जाता है जो लगभग 15 दिनों का होता है। इसके बाद भी कोई एक्टिविटी न होने पर नंबर हमेशा के लिए बंद हो सकता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के दावे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर कई यूजर्स जिनमें अभिषेक यादव ने दावा किया है कि रोजाना कई जियो नंबर बंद हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि खासकर वे सिम कार्ड जो सिर्फ इनकमिंग कॉल के लिए रखे गए थे या जिनमें बहुत कम रिचार्ज होता था। वे अचानक डीएक्टिवेट हो रहे हैं। इस स्थिति से लोग परेशान हैं क्योंकि कई बार बिना किसी पहले से सूचना के नंबर बंद हो जा रहे हैं। जिससे संपर्क टूटने की समस्या हो रही है।

सस्ते रिचार्ज और बचाव के उपाय

अपने जियो नंबर को एक्टिव रखने के लिए समय-समय पर रिचार्ज करना जरूरी है। कंपनी के पास कई सस्ते प्लान उपलब्ध हैं। जिनमें एक लोकप्रिय विकल्प 189 रुपये का प्लान है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है साथ ही 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है। हालांकि छोटे डेटा पैक जैसे 11 रुपये वाले पैक अकेले पर्याप्त नहीं होते। क्योंकि इनके लिए बेस प्लान जरूरी होता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका नंबर बंद न हो तो नियमित रूप से सही प्लान से रिचार्ज करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या जियो सिम बिना रिचार्ज के बंद हो सकती है?

हाँ, अगर 90 दिनों तक कोई रिचार्ज या उपयोग नहीं होता है तो सिम डीएक्टिवेट हो सकती है।

सिम बंद होने से पहले कितना समय मिलता है?

90 दिन बाद 30 दिन का वैलिडिटी एक्सटेंशन और फिर लगभग 15 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है।

क्या सिर्फ इनकमिंग कॉल वाली सिम भी बंद हो सकती है?

हाँ, अगर लंबे समय तक कोई रिचार्ज या एक्टिविटी नहीं होती तो ऐसी सिम भी बंद हो सकती है।

बंद हुई जियो सिम दोबारा चालू हो सकती है?

ग्रेस पीरियड खत्म होने से पहले कुछ मामलों में री-एक्टिवेशन संभव होता है, लेकिन बाद में नंबर किसी और को मिल सकता है।