JioTag2 Launched: न SIM की जरूरत, न बार-बार चार्जिंग का झंझट! जेब में रखिए छोटा सा डिवाइस और भूल जाइए सामान खोने की टेंशन!

JioTag2 Launched: JioTag2 एक नया स्मार्ट ट्रैकिंग गैजेट लॉन्च किया है जो iPhone और Android दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी एक साल तक चल सकती है। खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए SIM कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती।

JioTag2 Launched: न SIM की जरूरत, न बार-बार चार्जिंग का झंझट! जेब में रखिए छोटा सा डिवाइस और भूल जाइए सामान खोने की टेंशन!

(JioTag2 Launched/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: August 2, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: August 2, 2026 5:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रिलायंस जियो ने नया स्मार्ट ट्रैकिंग डिवाइस JioTag2 लॉन्च किया है।
  • यह बिना SIM कार्ड और रिचार्ज के काम करता है।
  • JioTag2 iPhone और Android दोनों स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट हो सकता है।

नई दिल्ली: JioTag2 Launched: रिलायंस जियो ने अपना नया स्मार्ट ट्रैकिंग डिवाइस JioTag2 लॉन्च (JioTag2 Launched) कर दिया है। यह एक छोटा और कॉम्पैक्ट गैजेट है। जिसकी मदद से यूजर्स अपने जरूरी सामान जैसे बैग, वॉलेट, चाबी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी सिम कार्ड या रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी ने इससे पहले साल 2023 में JioTag का पहला वर्जन लॉन्च किया था।

iPhone और Android दोनों के साथ करेगा काम

JioTag2 को मल्टी-प्लेटफॉर्म ट्रैकर के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह अलग-अलग स्मार्टफोन इकोसिस्टम के साथ काम करता है। यह Apple के Find My और Google Find Hub जैसे प्लेटफॉर्म के साथ कनेक्ट हो सकता है। इसकी मदद से यूजर्स खोए हुए सामान की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इसमें मिलने वाली डुअल कंपेटिबिलिटी इसे Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपयोगी बनाती है।

120dB बजर और लो एनर्जी ब्लूटूथ जैसे फीचर्स

JioTag2 में कई उपयोगी फीचर्स (JioTag2 Launched) दिए गए हैं। इसमें Bluetooth Low Energy तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे बैटरी की खपत काफी कम होती है। इसके अलावा इसमें 120dB का इनबिल्ट लाउड बजर मिलता है। अगर यूजर ऐप के जरिए प्ले साउंड कमांड देता है तो ट्रैकर तेज आवाज करता है और सामान ढूंढना आसान हो जाता है।

ग्लोबल नेटवर्क से मिलेगी बेहतर ट्रैकिंग

अगर JioTag2 ब्लूटूथ रेंज से बाहर चला जाता है तो यह कम्युनिटी बेस्ड लोकेशन सिस्टम की मदद लेता है। इसके जरिए आसपास मौजूद नेटवर्क की सहायता से डिवाइस की लोकेशन पता करने में मदद मिल सकती है। इसमें SIM कार्ड नहीं लगाया जाता क्योंकि यह बीकनिंग प्रोटोकॉल के जरिए काम करता है। इसलिए यूजर्स को किसी तरह का मासिक रिचार्ज भी नहीं कराना पड़ता।

एक साल की बैटरी और 1249 रुपये कीमत

JioTag2 को IP64 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाने में मदद करती है। इसमें रिप्लेस की जा सकने वाली बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी करीब एक साल तक चल सकती है और रिटेल बॉक्स में अतिरिक्त बैटरी भी मिलती है। JioTag2 की (JioTag2 Price) कीमत 1249 रुपये रखी गई है और यह ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।