Meta Paid Subscription Plan : अब Facebook, Instagram और WhatsApp चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे? Meta ने लॉन्च किए नए पेड प्लान, जानिए क्या-क्या मिलेगा खास

Ads

मेटा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। इन प्लान्स में यूजर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स, कस्टमाइजेशन टूल्स और प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी ने AI, क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी खास प्लान पेश किए हैं।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 10:27 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 10:29 AM IST

Meta Paid Subscription Plan :

HIGHLIGHTS
  • Meta ने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए पेड प्लान लॉन्च किए।
  • इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस में मिलेंगे प्रीमियम स्टोरी और कस्टमाइजेशन फीचर्स।
  • Meta One AI प्लान्स में इमेज-वीडियो जनरेशन और एडवांस AI टूल्स शामिल।

नई दिल्ली : Meta Paid Subscription Plan :  सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने एक ऐसा बड़ा ऐलान किया है, जिसका सीधा असर दुनियाभर के करोड़ों सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लानपेश कर दिए हैं। इन प्लान्स को भारत समेत वैश्विक स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है। मेटा का यह कदम विज्ञापन के अलावा रेवेन्यू जनरेट करने का एक नया रास्ता है, जहां पैसे देने वाले यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे, जो मुफ्त वर्जन का इस्तेमाल करने वालों को नहीं दिए जाएंगे।

Instagram Plus Price, फेसबुक, इंस्टाग्राम प्लस की कीमतें और फीचर्स

मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत करीब 387 रुपये मंथली रखी गई है। Facebook Plus Monthly Charges इसमें यूजर्स को बिना व्यूअर्स लिस्ट में दिखे स्टोरी प्रीव्यू देखने, स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक दिखाने, अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने, स्टोरी व्यूअर्स लिस्ट में सर्च करने और कस्टमाइज्ड ऐप आइकन जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

वॉट्सऐप प्लस की कीमतें और फीचर्स

वहीं, वॉट्सऐप प्लस की कीमत करीब 290 रुपये मंथली तय की गई है, जिसमें यूनिक रिंगटोन, कस्टम थीम, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स को पिन करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, मेटा ने अभी भारत के लिए आधिकारिक तौर पर इन प्लान्स की कीमतों का ऐलान नहीं किया है। यह सर्विस पहले से चल रही ‘मेटा वेरिफाइड’ से पूरी तरह अलग होगी।

Whatsapp Plus Features मेटा ने लॉन्च किए AI, क्रिएटर्स और बिजनेस प्लान्स

सोशल मीडिया ऐप्स के अलावा मेटा ने ‘Meta One’ नाम से AI, क्रिएटर्स और बिजनेस फोक्स्ड प्लान भी पेश किए हैं। इसमें इमेज-वीडियो जनरेशन और लंबे रीजनिंग टास्क के लिए मेटा वन प्लस करीब 775 रुपये मंथली और मेटा वन प्रीमियम करीब 1,939 रुपये मंथली शामिल हैं। हालांकि, Meta AI चैटबॉट का फ्री इस्तेमाल जारी रहेगा, लेकिन भारी इस्तेमाल करने वालों को लिमिट खत्म होने के बाद ये प्लान लेने होंगे।

इन्हें भी पढ़ें :