New Aadhaar App Features: अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर! Aadhaar ऐप में आया कमाल का फीचर, घर बैठे मिनटों में बदलें मोबाइल नंबर और पता

Ads

New Aadhaar App Features: UIDAI ने mAadhaar ऐप बंद कर नया Aadhaar App लॉन्च किया है जो सभी आधार सेवाओं का एक ही प्लेटफॉर्म है। इसमें Face Authentication, QR आधारित आधार शेयरिंग, मोबाइल नंबर और पता अपडेट तथा Biometric Lock जैसे फीचर्स शामिल है। यह ऐप यूजर्स को आसान और सुरक्षित सेवाएं देगा।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 01:48 PM IST

(New Aadhaar App Features/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • UIDAI ने mAadhaar App को बंद कर नया Aadhaar App लॉन्च किया।
  • Face Authentication से आसान और तेज पहचान सत्यापन होगा।
  • QR कोड से सुरक्षित तरीके से Aadhaar शेयर किया जा सकेगा।

नई दिल्ली: New Aadhaar App Features: यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। UIDAI ने mAadhaar ऐप बंद कर दिया है और उसकी जगह नया Aadhaar App इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यह नया ऐप Aadhaar से जुड़ी सभी सेवाओं को आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल बनाने के मकसद से तैयार किया गया है। अब यूजर्स को पहचान के लिए आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं होगी।

QR कोड शेयरिंग की सुविधा

नए ऐप की मदद से यूजर्स अपनी पहचान अब QR कोड के जरिए सुरक्षित रूप से शेयर कर सकेंगे। होटल, ऑफिस, एयरपोर्ट या किसी भी सेवा स्थान पर अब पूरी Aadhaar कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर केवल जरूरी जानकारी ही शेयर कर पाएगा। जिससे उसकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी और डेटा लीक का खतरा कम होगा।

Face Authentication से आसान वेरिफिकेशन

इस ऐप का सबसे खास फीचर Face Authentication है। इसके जरिए अब कई सेवाओं में सिर्फ चेहरे की पहचान से Aadhaar वेरिफिकेशन हो जाएगा। इसके लिए OTP या फिंगरप्रिंट की जरूरत कम हो जाएगी। यह तकनीक पहचान प्रक्रिया को तेज और ज्यादा सुरक्षित बनाती है और फर्जी पहचान की संभावना को भी कम करती है।

मोबाइल और पता अपडेट करना हुआ आसान

नए Aadhaar App से कई जरूरी अपडेट अब घर बैठे किए जा सकते हैं। यूजर्स अपने मोबाइल नंबर, पता और अन्य प्रोफाइल जानकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी और समय की भी बचत होगी। भविष्य में इसमें और भी सेवाएं जोड़ी जा सकती हैं।

Biometric Lock से बढ़ी सुरक्षा

UIDAI ने इस ऐप में Biometric Lock और Unlock फीचर भी जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स अपने Aadhaar डेटा को लॉक कर सकते हैं ताकि बिना अनुमति कोई भी इसका इस्तेमाल न कर सके। जरूरत पड़ने पर इसे तुरंत अनलॉक किया जा सकता है। यह फीचर डेटा सुरक्षा को मजबूत बनाता है और गलत इस्तेमाल की संभावना को रोकता है।

एक ऐप में पूरे परिवार का Aadhaar मैनेजमेंट

नया Aadhaar App परिवार के सभी सदस्यों के लिए भी उपयोगी है। इसमें One Family–One App सुविधा दी गई है। जिससे एक ही मोबाइल में पूरे परिवार के Aadhaar प्रोफाइल जोड़े जा सकते हैं। इससे अलग-अलग दस्तावेज रखने की परेशानी खत्म हो जाती है और सभी जरूरी जानकारी एक ही जगह आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या mAadhaar App अब बंद हो गया है?

हाँ, UIDAI ने पुराने mAadhaar App को बंद कर दिया है और नया Aadhaar App लॉन्च किया है।

नए Aadhaar App में सबसे खास फीचर क्या है?

Face Authentication और QR कोड आधारित सुरक्षित आधार शेयरिंग इसके मुख्य फीचर्स हैं।

क्या अब आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी जरूरी है?

नहीं, अब डिजिटल QR कोड से पहचान शेयर की जा सकती है।

क्या मोबाइल नंबर और पता घर बैठे अपडेट हो सकता है?

हाँ, नए ऐप के जरिए मोबाइल नंबर और पता अपडेट किया जा सकता है।