NoiseFit Diva Araya: स्मार्टवॉच या स्टाइलिश ज्वेलरी? Noise ने महिलाओं के लिए पेश की नई वॉच, SOS अलर्ट और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग से बढ़ेगी आपकी सुरक्षा, कीमत सिर्फ इतनी
NoiseFit Diva Araya Launched: भारत में NoiseFit Diva Araya स्मार्टवॉच लॉन्च हो गई है। जिसे खास तौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ज्वेलरी जैसा स्टाइलिश लुक मिलता है। सुरक्षा के लिए SOS अलर्ट और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर्स की सेफ्टी और सुविधा बढ़ाते हैं।
(NoiseFit Diva Araya Launched/ Image Credit: Noise)
- NoiseFit Diva Araya भारत में महिलाओं के लिए खास स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च हुई
- इसमें सिरेमिक बॉडी और 60 प्रिसिजन-सेट क्रिस्टल्स दिए गए हैं
- SOS अलर्ट और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं
नई दिल्ली: NoiseFit Diva Araya Launched in India: भारत में Noise ने अपने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नई NoiseFit Diva Araya को लॉन्च कर दी है। यह खास तौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है। इसका लुक ज्वेलरी जैसा रखा गया है। जिसमें सिरेमिक बॉडी और 60 प्रिसिजन-सेट क्रिस्टल्स दिए गए हैं जो इसे एक लग्जरी अनुभव देता हैं।
कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)
NoiseFit Diva Araya की असली कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। लेकिन इसे शुरुआती ऑफर के तहत 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कई कलर ऑप्शन जैसे फ्रॉस्ट सिल्वर सिरेमिक, रोज़ गोल्ड लिंक, आइकॉनिक सिल्वर और आइकॉनिक रोज़ गोल्ड में उपलब्ध है। इसे कंपनी की वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है। कुछ वेरिएंट केवल रेगुलर कीमत पर ही उपलब्ध हैं।
हेल्थ और सेफ्टी फीचर्स (Health and Safety Features)
इस स्मार्टवॉच में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं जैसे हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्किन टेम्परेचर ट्रैकिंग। यह महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग भी सपोर्ट करती है। सबसे खास फीचर SOS अलर्ट और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग है जो सुरक्षा के लिए बेहद उपयोगी है।
स्मार्ट कनेक्टिविटी और कंट्रोल (Smart Connectivity and Control)
NoiseFit Diva Araya ब्लूटूथ 5.3 के साथ मिलता है और वायरलेस कॉलिंग को सपोर्ट करती है। यूजर इसे फोन से कनेक्ट करके सीधे कॉल कर सकते हैं। इसमें म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। साथ ही स्मार्ट नोटिफिकेशन, फाइंड माय फोन, कैलकुलेटर और वेदर अपडेट जैसे कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।
डिस्प्ले, बैटरी और डिजाइन (Display, Battery and Design)
इस वॉच में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 850 निट्स तक जाती है। जिससे स्क्रीन साफ और ब्राइट दिखती है। इसका डिजाइन ज्वेलरी जैसा है और इसमें 60 क्रिस्टल्स लगे हैं। कंपनी के अनुसार यह वॉच एक बार चार्ज करने पर करीब 5 दिन तक चल सकती है और इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह iOS और Android दोनों के साथ काम करती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Infinix GT 50 Pro Launched: 6,500mAh बैटरी के साथ धांसू एंट्री! Infinix GT 50 Pro लॉन्च, N1 चिप और प्रीमियम फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान!
- Young Man And Woman Dead Body : एक ही पेड़ पर इस हालत में मिली युवक और महिला की लाश, देख पुलिस भी रह गई दंग
- Charminar Express Coach Fire News: ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गया पूरा डिब्बा, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Facebook


