Phone Battery Drain Quickly: फोन की बैटरी अचानक गिरने लगी है? Google के ये Apps चुपके-चुपके चूस रहे हैं बैटरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Phone Battery Drain Quickly: फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने का कारण ज्यादा पावर इस्तेमाल करने वाले ऐप्स हो सकते हैं। Google Chrome, YouTube, Gmail, Google Maps और Google Home जैसे ऐप्स बैकग्राउंड में चलने, लोकेशन, सिंक और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के कारण ज्यादा बैटरी खर्च कर सकते हैं।
(Phone Battery Drain Quickly/ Image Credit: Pexels)
- कुछ ऐप्स चुपके-चुपके खा सकते हैं बैटरी।
- Chrome के ज्यादा टैब बढ़ाते हैं पावर खपत।
- YouTube की हाई क्वालिटी वीडियो लेती है ज्यादा बैटरी।
Phone Battery Drain Quickly: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। कॉलिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट, वीडियो स्ट्रीमिंग और काम से जुड़े कई काम से ही पूरे होते हैं। लेकिन ज्यादा इस्तेमाल के साथ बैटरी जल्दी खत्म (Phone Battery Drain Quickly) होने की समस्या भी बढ़ गई है। कई बार कम इस्तेमाल के बावजूद फोन की बैटरी तेजी से गिरने लगती है। जिसकी वजह कुछ ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी हो सकती है।
Google Chrome बढ़ा सकता है बैटरी का इस्तेमाल
Google Chrome पर ज्यादा टैब खुले रहने से फोन के प्रोसेसर और RAM पर दबाव बढ़ता है। इसके अलावा ऑटो रिफ्रेश, विज्ञापन और बैकग्राउंड में चलने वाली गतिविधियां भी बैटरी खर्च करती हैं। बेहतर बैटरी बैकअप के लिए जरूरी है कि इस्तेमाल के बाद बेकार टैब बंद कर दिए जाएं और ब्राउजर को समय-समय पर साफ रखा जाए।
YouTube पर वीडियो देखने से जल्दी खत्म होती है बैटरी
लंबे समय तक YouTube पर हाई क्वालिटी वीडियो देखने से बैटरी जल्दी खत्म (Phone Battery Drain Quickly) हो सकती है। खासकर HD और 4K वीडियो के लिए ज्यादा प्रोसेसिंग पावर की जरूरत होती है। बैटरी बचाने के लिए वीडियो क्वालिटी को Auto या 720p पर सेट किया जा सकता है। साथ ही बेहतर अनुभव के लिए Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है।
Gmail और Google Maps भी करते हैं ज्यादा पावर खर्च
Gmail ऐप लगातार नए ईमेल की जांच के लिए बैकग्राउंड में सिंक करता रहता है। अगर फोन में कई ईमेल अकाउंट जुड़े हैं तो बैटरी की खपत बढ़ सकती है। वहीं Google Maps में GPS, इंटरनेट और स्क्रीन एक साथ काम करते हैं जिससे बैटरी जल्दी कम होती है। जरूरत न होने पर लोकेशन और सिंक फीचर को बंद रखना बेहतर है।
Google Home ऐप भी कर सकता है बैटरी खपत
Google Home ऐप स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट लाइट और अन्य डिवाइस से जुड़े रहने के लिए बैकग्राउंड में एक्टिव रहता है। अगर इसका इस्तेमाल कम किया जाता है तो Bluetooth और Location जैसी सुविधाओं को बंद करके बैटरी बचाई जा सकती है। इससे फोन पर अनावश्यक पावर खर्च कम होता है।
बैटरी बचाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक
फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने (Phone Battery Drain Quickly) के लिए समय-समय पर Battery Usage सेक्शन जरूर चेक करें। कम इस्तेमाल वाले ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद करें और स्क्रीन ब्राइटनेस को Auto मोड पर रखें। जरूरत के अनुसार ही GPS, Bluetooth और Wi-Fi चालू करें। इसके अलावा ऐप्स को अपडेट रखते रहें, क्योंकि नए अपडेट में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे सुधार मिल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start: एक बार चार्ज और लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल! Vivo के 7,200mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से शुरू
- Supreme Court On Namaz In Bhojshala : भोजशाला मामले में SC ने मुस्लिम पक्ष को दी बड़ी राहत! अब इस जगह 2 घंटे पढ़ सकेंगे नमाज़, प्रशासन को मिले सख्त निर्देश
- Kondagaon POCSO Case: चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम से हैवानियत, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई कड़ी सजा

Facebook


