Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start: एक बार चार्ज और लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल! Vivo के 7,200mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से शुरू

Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start: Vivo T5x 5G का नया Fusion Red कलर वेरिएंट आज 30 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले और 7,200mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है ।

Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start: एक बार चार्ज और लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल! Vivo के 7,200mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से शुरू

(Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start/ Image Credit: instagram)

Modified Date: July 30, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: July 30, 2026 3:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Fusion Red वेरिएंट की सेल 30 जुलाई से शुरू।
  • 7,200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग।
  • MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर।

नई दिल्ली: Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start: वीवो ने अपने लोकप्रिय Vivo T5x 5G स्मार्टफोन का नया Fusion Red कलर वेरिएंट भारतीय बाजार (Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start) में पेश कर दिया है। इससे पहले यह फोन Cyber Green और Star Silver रंगों में उपलब्ध था। नया वेरिएंट केवल नए रंग के साथ आया है। जबकि इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। कंपनी का कहना है कि नया रंग उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो स्टाइलिश और अलग लुक वाला स्मार्टफोन पसंद करते हैं।

आज से शुरू हुई बिक्री, जानिए कीमत

Vivo T5x 5G का Fusion Red वेरिएंट 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए (Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start) उपलब्ध हो गया है। ग्राहक इसे Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और कंपनी के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये तय की गई है।

बड़ी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

स्मार्टफोन में 6.76 इंच की फुल-HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें आई कम्फर्ट मोड और TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के विकल्प के साथ आता है। जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।

7,200mAh बैटरी के साथ लंबा बैकअप

Vivo T5x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है। फोन 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और करीब 14.5 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप देने में सक्षम है। ऐसे में यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें लंबे समय तक बैटरी बैकअप की जरूरत रहती है।

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5x 5G में डुअल रियर कैमरा (Vivo T5x 5G Fusion Red Sale Start) सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह सेंसर शामिल है जो बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नया Fusion Red वेरिएंट उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है जो दमदार बैटरी, बेहतर कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।