Samsung Galaxy S26 Ultra Display: कमाल का है Galaxy S26 Ultra का प्राइवेसी डिस्प्ले! ये नया फीचर क्या है और कैसे रखेगा आपकी स्क्रीन पूरी तरह निजी? जानकर आप चौंक जाएंगे

Samsung Galaxy S26 Ultra Display: सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया है। यह स्क्रीन को आसपास बैठे लोगों के लिए डार्क कर देता है, जिससे कोई भी आपकी निजी जानकारी नहीं देख पाता। यूजर्स खासकर सार्वजनिक जगहों पर इस फीचर से एक्स्ट्रा प्राइवेसी और सुरक्षा का अनुभव करेगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra Display: कमाल का है Galaxy S26 Ultra का प्राइवेसी डिस्प्ले! ये नया फीचर क्या है और कैसे रखेगा आपकी स्क्रीन पूरी तरह निजी? जानकर आप चौंक जाएंगे

(Samsung Galaxy S26 Ultra Display/ Image Credit: Samsung)

Modified Date: March 1, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: March 1, 2026 5:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर शामिल है।
  • स्क्रीन केवल यूजर को ही पूरी तरह दिखती है, आसपास बैठे लोग डार्क देखेंगे।
  • व्यूइंग एंगल नैरो होने के कारण कोई और स्क्रीन नहीं देख पाएगा।

नई दिल्ली: Samsung S26 Ultra Privacy Display दरअसल, Samsung Galaxy S26 Ultra में नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है, जो यूजर्स के लिए स्क्रीन की प्राइवेसी को बढ़ाता है। इस फीचर की खूब चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि साल का सबसे कॉपी किए जाने वाला फीचर बन सकता है। कई चाइनीज कंपनियां भी अपने फ्लैगशिप फोन में इसे शामिल करने की तैयारी कर रही है।

प्राइवेसी डिस्प्ले क्या है?

प्राइवेसी डिस्प्ले आपके फोन की स्क्रीन को आपके अलावा किसी और की नजर से बचाता है। अगर कोई आपके आसपास बैठा है, तो उसे स्क्रीन डार्क दिखेगी, जबकि आप इसे सामान्य तरीके से देख पाएंगे। स्क्रीन से 45 डिग्री से अधिक एंगल पर कोई भी स्क्रीन नहीं देख पाएगा। इस फीचर से पूरी स्क्रीन या उसके कुछ हिस्सों को भी हाइड किया जा सकता है।

यह कैसे काम करता है?

फोन के डिस्प्ले में हजारों mini LEDs लगी होती हैं, जो लाइट फैलाती हैं। नॉर्मल डिस्प्ले में ये LEDs वाइड एंगल में लाइट फेंकती हैं, जिससे आसपास बैठे लोग भी स्क्रीन देख सकते हैं। सैमसंग ने इस फीचर में LEDs को प्रोग्राम किया है, जिससे व्यूइंग एंगल नैरो हो गया है। इसका फायदा यह हुआ कि केवल यूजर ही स्क्रीन को पूरी तरह देख पाएगा, बाकी लोग नहीं।

प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन होने का संकेत

जब यूजर प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन करता है, तो स्क्रीन की ब्राइटनेस थोड़ी कम हो जाएगी। हालांकि, यह बदलाव बहुत बड़ा नहीं है और यूजर अपनी पसंद के अनुसार ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा स्क्रीन पहले की तरह ही शार्प और ब्राइट दिखती रहेगी।

स्क्रीन की ड्यूरैबिलिटी पर असर

कई लोगों को यह चिंता हो सकती है कि क्या इस टेक्नोलॉजी से स्क्रीन की ड्यूरैबिलिटी प्रभावित होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा नहीं होगा। सैमसंग लंबे समय से अलग-अलग डिस्प्ले तकनीक में इस तरह के इनोवेशन का इस्तेमाल कर रही है। इसलिए, प्राइवेसी डिस्प्ले से स्क्रीन की उम्र या क्वालिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।