Telegram Google Play Store: Telegram की Play Store पर वापसी, NEET Re-Exam के बाद अचानक मारी एंट्री, लेकिन इस फीचर्स का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल!

Telegram Google Play Store: टेलीग्राम को NEET UG Re Examination से पहले कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से Google Play Store से हटा दिया गया था। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब इसे दोबारा Play Store पर उपलब्ध करा दिया गया है। यूजर्स अब इसे फिर से डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकते हैं।

Telegram Google Play Store: Telegram की Play Store पर वापसी, NEET Re-Exam के बाद अचानक मारी एंट्री, लेकिन इस फीचर्स का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल!

(Telegram Google Play Store/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 23, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: June 23, 2026 4:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NEET से पहले Telegram पर अस्थायी रोक
  • 16–22 जून 2026 तक रहा ब्लॉक
  • पेपर लीक और फर्जी जानकारी रोकने के लिए कार्रवाई

नई दिल्ली: Telegram Google Play Store: Telegram को NEET UG Re-Examination से पहले भारत में कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया था। यह कदम सरकार ने एहतियात के तौर पर उठाया था ताकि परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के गलत या फर्जी कंटेंट को फैलने से रोका जा सके। यह रोक 16 जून 2026 से 22 जून 2026 तक लागू रही।

ब्लॉक करने का कारण क्या था?

सरकार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का कहना था कि परीक्षा से जुड़े कुछ फर्जी पेपर, अफवाहें और गलत जानकारी सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैल रही थीं। आरोप था कि टेलीग्राम इस तरह की गतिविधियों को पूरी तरह रोकने में सफल नहीं रहा। जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता था। इसी कारण इसे अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया।

NEET परीक्षा के बाद वापसी

NEET UG Re-Examination सफलतापूर्वक पूरा हो गया और अब तक किसी भी तरह के पेपर लीक की कोई पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद टेलीग्राम को फिर से Google Play Store पर उपलब्ध करा दिया गया है। अब यूजर्स इसे पहले की तरह डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके कुछ फीचर्स पर अभी भी रोक बनी हुई है।

मैसेज एडिट फीचर पर अभी भी रोक

सरकार ने निर्देश दिया है कि टेलीग्राम का मैसेज एडिट करने वाला फीचर 30 जून 2026 तक बंद रहेगा। इसका मतलब है कि ऐप तो वापस आ गया है। लेकिन इस फीचर का उपयोग फिलहाल नहीं किया जा सकता। इस कदम का उद्देश्य गलत जानकारी और एडिटेड मैसेज के दुरुपयोग को रोकना बताया गया है। वहीं, टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने भारत सरकार के इस फैसले की आलोचना भी की थी और इसे एक सख्त कदम बताया था।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।