Kotyark Industries Bonus Share: फ्री शेयर का सुनहरा मौका! 1 पर 10 बोनस का ऑफर, कल एक्स-डेट, आज है कमाई का आखिरी दिन

Kotyark Industries Bonus Share: Kotyark Industries Ltd पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। कंपनी ने 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर देगी। इसकी रिकॉर्ड डेट 24 जून 2026 तय की है। इसलिए आज शेयर खरीदने का आखिरी मौका है। जिसके चलते आज मंगलवार को शेयर में तेजी देखने को मिली है। (NSE: KOTYARK, BSE: 544726)

Kotyark Industries Bonus Share: फ्री शेयर का सुनहरा मौका! 1 पर 10 बोनस का ऑफर, कल एक्स-डेट, आज है कमाई का आखिरी दिन

(Kotyark Industries Bonus Share/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: June 23, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: June 23, 2026 4:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 1:10 बोनस शेयर का ऐलान
  • रिकॉर्ड डेट: 24 जून 2026
  • एक्स-बोनस ट्रेडिंग 24 जून को

नई दिल्ली: Kotyark Industries Bonus Share: Kotyark Industries Ltd ने अपने निवेशको के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। इसके तहत जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा उन्हें 10 बोनस शेयर का लाभ मिलेगा यानी निवेशकों की होल्डिंग 11 गुना तक बढ़ सकती है। यह फैसला निवेशकों को फायदा देने और शेयर में लिक्विडिटी बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 24 जून 2026 तय किया है।

रिकॉर्ड डेट और एक्स-बोनस

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन कंपनी यह तय करती है कि किस निवेशक को बोनस शेयर मिलेगा। इस तारीख को जिन लोगों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होता है उन्हें ही बोनस का लाभ मिलता है। नियम के मुताबिक रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले तक शेयर खरीदना जरूरी होता है। कंपनी कल यानी 24 जून को एक्स-बोनस पर ट्रेड करेगी। जिसका मतलब है कि इस तारीख के बाद खरीदने वाले निवेशकों को बोनस का लाभ नहीं मिलेगा।

शेयरों में तेजी और बाजार प्रदर्शन

बोनस शेयर की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में मजबूती देखने को मिली है। मंगलवार को बीएसई में कंपनी के शेयर करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 464.00 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह स्तर इसके 52 हफ्तों के उच्च स्तर 467 रुपये के करीब है। वहीं, कंपनी का 52 हफ्तों का निचला स्तर 316.00 रुपये है। मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप लगभग 470 करोड़ रुपये के आसपास है जो इसे एक स्मॉल-कैप कंपनी बनाता है।

Kotyark Industries Ltd – स्टॉक डेटा (23 जून 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Kotyark Industries Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 455.00
आज का बदलाव +3.10% (+₹13.70)
समय 23 जून, 3:30 PM IST
ओपन ₹ 451.00
दिन का उच्चतम स्तर ₹ 464.00
दिन का न्यूनतम स्तर ₹ 450.00
मार्केट कैप ₹468.42 करोड़
P/E रेशियो 24.92
52-हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹ 464.25
52-हफ्ते का न्यूनतम स्तर ₹ 316.00
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड नहीं

निवेशकों को मिला अच्छा रिटर्न

पिछले कुछ समय में इस स्टॉक ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 13% बढ़ा है, जबकि दो हफ्तों में लगभग 12% की तेजी देखी गई है। तीन महीने में निवेशकों को लगभग 19% का फायदा हुआ है। अगर छह महीने की बात करें तो स्टॉक ने लगभग 81% का मजबूत रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में भी कंपनी के शेयरों में करीब 41% की बढ़त दर्ज की गई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।