WhatsApp Plus Plan: क्या WhatsApp बन जाएगा और भी पावरफुल? शुरू हुई ‘Plus’ प्लान की टेस्टिंग, जानिए क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
WhatsApp Plus Plan: पिछले कुछ महीनों में सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान 'WhatsApp Plus' लाने की तैयारी कर रहा है। इस प्लान में यूजर्स को पैसे देकर कुछ एक्स्ट्रा और खास फीचर्स मिल सकते हैं। जिससे उनका चैटिंग अनुभव और ज्यादा बेहतर हो जाएगा।
(WhatsApp Plus Plan/ Image Credit: Pixabay)
- WhatsApp ‘Plus’ पेड सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग कुछ चुनिंदा यूजर्स के बीच शुरू
- यूजर्स को थीम, आइकन, रिंगटोन और स्टिकर जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे
- प्लान पूरी तरह वैकल्पिक होगा, फ्री WhatsApp पर कोई असर नहीं
WhatsApp Plus Plan: बीते कुछ महीनों में आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ‘WhatsApp Plus‘ पर काम कर रहा है। अब नई जानकारी के मुताबिक, इस फीचर की टेस्टिंग धीरे-धीरे कुछ चुनिंदा यूजर्स के बीच शुरू कर दी गई है। इस प्लान का मकसद यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और कस्टमाइज्ड चैटिंग अनुभव देना बताया जा रहा है।
क्या होंगे WhatsApp Plus के नए फीचर्स
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Plus में यूजर्स को कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें खास आइकन, थीम, रिंगटोन और स्टिकर पैक्स शामिल होंगे। यूजर्स अपने ऐप के लुक को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। इसके साथ ही चैटिंग अनुभव को ज्यादा आसान और आकर्षक बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
सब्सक्रिप्शन पूरी तरह ऑप्शनल होगा
रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि यह प्लान पूरी तरह ऑप्शनल होगा। यानी यूजर्स चाहें तो इसे ले सकते हैं या बिना पैसे दिए भी WhatsApp का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं। मैसेजिंग, वॉइस कॉल और कम्युनिटी फीचर्स सभी फ्री रहेंगे। जिससे बेसिक यूजर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कीमत और बीटा टेस्टिंग की जानकारी
कुछ स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, WhatsApp Plus की शुरुआती कीमत लगभग €2.49 यानी करीब 274 रुपये प्रति माह बताई जा रही है। फिलहाल यह फीचर सिर्फ चुनिंदा Android बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को 18 अलग-अलग थीम और कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। जिससे ऐप का इंटरफेस पूरी तरह बदल जाएगा।
नए कस्टमाइजेशन
WhatsApp Plus में यूजर्स को एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा भी मिल सकती है। जबकि सामान्य यूजर्स सिर्फ 3 चैटे पिन कर पाते हैं। इसके अलावा अलग-अलग चैट के लिए कस्टम थीम और नोटिफिकेशन टोन भी दिए जा सकते हैं। आने वाले समय में इसे iOS यूजर्स के लिए भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Paytm Share Price: पेटीएम शेयर में मचा कोहराम! RBI के इस फैसले के बाद अचानक आई भारी गिरावट, निवेशक सदमें में
- Mumbai Food Poisoning News: अगर आप भी बिरयानी खाने के बाद खाते हैं ये चीज, तो हो जाइए सावधान, एक गलती के कारण गई परिवार के चार लोगों की जान
- Jyotiraditya Scindia New Video: भीषण गर्मी में भी खुद को इस तरफ सेफ रखते है संचार मंत्री सिंधिया.. जेब से निकालकर दिखाई ‘लू की दवा’.. आप भी देखें

Facebook


