अनिमेष ने 200 मीटर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Ads

अनिमेष ने 200 मीटर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 05:54 PM IST

ग्लास्गो, 29 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनिमेष कुजूर ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों में 200 मीटर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

23 वर्ष के कुजूर ने 20 . 46 सेकंड का समय निकालकर पहले दौर में चौथी हीट में जीत दर्ज की और कुल सातवें स्थान पर रहे । दस हीट में से 16 सबसे तेज धावक बृहस्पतिवार को होने वाले सेमीफाइनल में खेलेंगे ।

कुजूर के नाम 20 . 32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है ।

भाषा

मोना

मोना