Suzlon Share Price Today: गिरते Suzlon Share ने दिया बड़ा संकेत! कंपनी के नए ऐलान से बदल सकती है निवेशकों की किस्मत, जानें पूरी डिटेल्स

Ads

Suzlon Share Price Today: सुजलॉन एनर्जी ने अपनी 31वीं AGM की तारीख 11 सितंबर 2026 तय की है। जबकि बुक क्लोजर अवधि 5 से 11 सितंबर 2026 रहेगी। शेयर में कमजोरी के बावजूद ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा कायम है। उन्होंने निवेशकों को Buy या Hold की सलाह देते हुए टारगेट प्राइस भी बताए हैं। (NSE:SUZLON, BSE:532667)

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 04:44 PM IST

(Suzlon Share Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • Suzlon की 31वीं AGM 11 सितंबर को होगी।
  • 5-11 सितंबर तक रहेगा बुक क्लोजर।
  • शेयर ₹47.52 पर बंद हुआ।

नई दिल्ली: Suzlon Share Price Today: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Share Price Today) ने अपनी 31वीं सालाना आम बैठक (AGM) को लेकर अहम जानकारी जारी की है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि AGM शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कंपनी के शेयरधारक की महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और वोटिंग कर सकेंगे। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। जिससे निवेशक घर बैठे AGM से जुड़े प्रस्तावों पर अपनी राय दे सकेंगे।

बुक क्लोजर अवधि का हुआ ऐलान

Suzlon Energy ने बताया कि AGM और सदस्यों का रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए बुक क्लोजर अवधि तय की गई है। यह अवधि शनिवार 5 सितंबर 2026 से शुक्रवार 11 सितंबर 2026 तक रहेगी। इस दौरान कंपनी के सदस्यों का रजिस्टर और शेयर ट्रांसफर बुक बंद रहेंगे। यानी इस अवधि में शेयर ट्रांसफर से जुड़े बदलाव रिकॉर्ड नहीं किए जाएंगे। कंपनी ने यह जानकारी निवेशकों को समय पर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए दी है।

कमजोर नतीजों के बाद शेयर में दबाव

Suzlon Energy के शेयरों में (Suzlon Share Price Today) बुधवार को गिरावट देखने को मिली। BSE पर कंपनी का शेयर 1.04 फीसदी गिरकर 47.52 रुपये पर बंद हुआ। हालिया तिमाही नतीजों में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 6 फीसदी घटकर 305 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 324 करोड़ रुपये था। मुनाफे में कमी और शेयर में गिरावट के बावजूद कंपनी पर ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा बना हुआ है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 10 फीसदी नीचे आया है।

ब्रोकरेज ने जताया भरोसा, दिए नए टारगेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Suzlon Energy पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, टारगेट प्राइस घटाकर 65 रुपये कर दिया गया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की लंबी अवधि (Suzlon Share Price Today) की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत हैं। ब्रोकरेज ने नए ऑर्डर, प्रोजेक्ट डिलीवरी और इंस्टॉलेशन की रफ्तार को भविष्य की ग्रोथ के लिए अहम बताया है। वहीं, सप्लाई चेन से जुड़ी अस्थायी समस्याओं के कारण मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है।

Suzlon Energy Ltd – शेयर अपडेट (29 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी का नाम Suzlon Energy Ltd
शेयर कीमत (29 जुलाई, 2026) ₹ 47.52
आज का बदलाव -₹0.50 (-1.04%)
ओपन प्राइस ₹ 48.00
आज का हाई ₹ 48.70
आज का लो ₹ 45.93
मार्केट कैप ₹65.04 हजार करोड़
P/E रेशियो 20.57
52 हफ्तों का हाई ₹ 66.81
52 हफ्तों का लो ₹ 38.19
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

नुवामा की Hold रेटिंग

नुवामा ने Suzlon Energy पर Hold रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 51 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के अनुसार FDRE, RTC, हाइब्रिड टेंडर और PSU प्रोजेक्ट्स से कंपनी को फायदा मिल सकता है। नुवामा ने बताया कि कंपनी की ऑर्डर बुक में C&I और कैप्टिव सेगमेंट की हिस्सेदारी मजबूत है। हालांकि, विंड इंडस्ट्री की ग्रोथ अगले कुछ वर्षों में स्थिर रहने की संभावना है। ऐसे में Suzlon की लंबी अवधि की रणनीति और भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Suzlon Energy की 31वीं AGM कब होगी?

Suzlon Energy की 31वीं सालाना आम बैठक (AGM) 11 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Suzlon Energy ने बुक क्लोजर अवधि कब तय की है?

कंपनी ने 5 सितंबर 2026 से 11 सितंबर 2026 तक बुक क्लोजर अवधि तय की है।

Suzlon Energy के शेयर में गिरावट क्यों आई?

कमजोर तिमाही नतीजों और मुनाफे में करीब 6 फीसदी गिरावट के बाद शेयर पर दबाव देखने को मिला।

ब्रोकरेज फर्मों की Suzlon शेयर पर क्या राय है?

मोतीलाल ओसवाल ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है, जबकि नुवामा ने Hold रेटिंग दी है।