Jio Recharge Plan 200 Days: 200 दिन तक टेंशन फ्री इंटरनेट! Jio के इस प्लान में डेली 2.5GB डेटा के साथ 5G और Gemini का एक्स्ट्रा फायदा

Ads

Jio Recharge Plan 200 Days: जियो का 2,025 रुपये वाला प्लान 200 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा ग्राहकों को JioHotstar और Gemini Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। जिससे मनोरंजन और AI सेवाओं का फायदा मिलता है।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 03:39 PM IST

(Jio Recharge Plan 200 Days/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • ₹2,025 में 200 दिनों की वैलिडिटी
  • रोज 2.5GB डेटा यानी कुल 500GB
  • एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G

नई दिल्ली: Jio Recharge Plan 200 Days: बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं तो Jio का 2,025 रुपये वाला प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 200 दिनों की वैलिडिटी (Jio Recharge Plan 200 Days) मिलती है। इस दौरान डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है यानी पूरी वैलिडिटी में कुल 500 GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। वहीं, रोजाना मिलने वाला 2.5GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।

डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा है। 200 दिनों तक (Jio Recharge Plan 200 Days) रोज 2.5GB डेटा मिलने से यूजर्स को अलग-अलग छोटे रिचार्ज कराने की जरूरत कम हो सकती है। अगर आपका फोन और लोकेशन 5G के लिए योग्य है तो अनलिमिटेड 5G डेटा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा पूरे प्लान के दौरान लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा मिलती है। जबकि रोज 100 SMS भी भेजे जा सकते हैं।

JioHotstar और 50GB क्लाउड स्टोरेज

जियो के 2,025 रुपये के इस रिचार्ज में (Jio Recharge Plan 200 Days) सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कुछ डिजिटल सेवाओं के फायदे भी शामिल हैं। ग्राहकों को JioHotstar का मोबाइल प्लस हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा JioAICloud पर 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इसका इस्तेमाल फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी जरूरी फाइलों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है। ऐसे यूजर्स के लिए यह प्लान ज्यादा उपयोगी हो सकता है जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज दोनों चाहते हैं।

18 महीने का Google Gemini Pro भी फ्री

इस प्लान में एलिजिबल ग्राहकों को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसके साथ 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana समेत कई AI फीचर्स का फायदा मिलने की बात कही गई है। यानी 2,025 रुपये के रिचार्ज में लंबी वैलिडिटी, 500GB तक डेटा, 5G, कॉलिंग, SMS के साथ OTT, क्लाउड और AI से जुड़े अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio के ₹2,025 प्लान की वैलिडिटी कितनी है?

इस प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

इस प्लान में रोज कितना डेटा मिलता है?

यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी कुल 500GB डेटा।

क्या इसमें अनलिमिटेड 5G मिलता है?

हां, एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है।

क्या JioHotstar और क्लाउड स्टोरेज फ्री है?

हां, प्लान में JioHotstar और JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज शामिल है।