Why Was YouTube Down: तकनीकी गड़बड़ी या साइबर झटका? यूट्यूब अचानक डाउन क्यों हुआ और किन-किन देशों में थमी स्क्रीन? क्या है इस डिजिटल सन्नाटे की असली वजह?
YouTube Down: वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube अचानक दुनिया भर में ठप हो गया है। भारत समेत कई देशों में यूजर्स वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। केवल अमेरिका में ही 3.2 लाख से ज्यादा लोगों ने DownDetector पर सर्विस से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई है।
(youtube down today in india/ Image Credit: Pixabay)
- यूट्यूब सुबह से ग्लोबली डाउन, वीडियो नहीं चल रहे।
- भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कई देशों में यूजर्स प्रभावित।
- YouTube TV और लाइव स्ट्रीमिंग भी ठप।
नई दिल्ली: Why Was YouTube Down Today आज यानी बुधवार को वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube दुनिया भर में अचानक ठप हो गया। भारत समेत अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील और जर्मनी जैसे कई देशों में यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। वेबसाइट और ऐप खोलने पर लोगों को स्क्रीन पर ‘Something Went Wrong’ का मैसेज दिखाई दे रहा है।
भारत में स्थिति (Situation in India)
भारत में सुबह-सुबह ही यूट्यूब डाउन होने से यूजर्स परेशान हो गए हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो प्ले नहीं हो रहे, ऐप क्रैश हो रही है या होमपेज लोड नहीं हो रहा। इससे लोगों की दिनचर्या और कामकाज प्रभावित हो रहा है।
ग्लोबल असर (Global Impact)
यूट्यूब की यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका में अकेले 2 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स आई हैं, जबकि ग्लोबल स्तर पर यह संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। इससे साफ है कि यूट्यूब का आउटेज पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है।
YouTube TV भी प्रभावित (YouTube TV Also Affected)
सिर्फ मुख्य प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि YouTube TV भी इस ठप की चपेट में आया है। करीब 10,000 आउटेज रिपोर्ट्स दर्ज की गई हैं। इसका मतलब है कि लाइव टीवी स्ट्रीमिंग सर्विस भी प्रभावित हुई है।
समस्या कब शुरू हुई? (Problem Start)
अमेरिका में सबसे पहले 17 फरवरी को यूट्यूब डाउन होने की शिकायतें दर्ज हुईं। भारत में यह समस्या 18 फरवरी की सुबह लोगों ने नोटिस की। यूजर्स ने मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर दिक्कत देखी। कई लोगों का कहना था कि शॉर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल काम नहीं कर रही।
यूट्यूब ने क्या कहा? (YouTube Say)
Team YouTube ने इस आउटेज को स्वीकार किया और कहा कि वे समस्या की जांच कर रहे हैं। यूट्यूब ने आधिकारिक बयान में कहा कि फिलहाल इसका समाधान नहीं मिला है, लेकिन जैसे ही कोई अपडेट आएगा, यूजर्स को जानकारी दी जाएगी। हालांकि, अभी तक सेवा कब तक बहाल होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
YouTube, you good bro? Sounds like a global outage right now. pic.twitter.com/LFEiw6BEwP
— Dave Sousa (@dave_sousa) February 18, 2026
वजह क्या हो सकती है? (Reason For Server Down)
तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह समस्या सर्वर-साइड इश्यू या टेक्निकल ग्लिच की वजह से हो सकती है। साइबर अटैक की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने Google, Amazon Web Services और Cloudflare में भी दिक्कतों की रिपोर्ट की है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यूट्यूब का आउटेज गूगल के क्लाउड सर्वर्स से जुड़ा हो सकता है। कंपनी लगातार समस्या को हल करने पर काम कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- India vs Netherlands: कौन होगा अंदर, किसका कटेगा पत्ता? नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हो सकता है बड़ा उलटफेर!
- 8th Pay Commission Latest News Today: 5 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता…1 जनवरी से मिलेगा एरियर! सरकारी कर्मचारियों की झोली में होली से पहले खुशखबरी, जानिए खाते में कब आएगा पैसा
- Mohan Bhagwat News: ‘भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू’, मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- ‘घर वापसी का काम तेज होना चाहिए’

Facebook


