YouTube New Update: वीडियो वायरल कराने का नया रास्ता? YouTube ने Thumbnail को लेकर किया बड़ा बदलाव, अब ऐसे बनेगी ज्यादा आकर्षक तस्वीर

YouTube New Update: YouTube ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च (YouTube New Update) किया है। जिससे वीडियो अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। यह अपडेट यूजर्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में ज्यादा सुविधा देगा। कंपनी लगातार नए बदलावों के जरिए क्रिएटर्स और दर्शकों दोनों के अनुभव को आसान बना रही है।

YouTube New Update: वीडियो वायरल कराने का नया रास्ता? YouTube ने Thumbnail को लेकर किया बड़ा बदलाव, अब ऐसे बनेगी ज्यादा आकर्षक तस्वीर

(YouTube New Update/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: July 27, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: July 27, 2026 5:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • YouTube ने Shorts Thumbnail फीचर में किया बड़ा बदलाव।
  • अब क्रिएटर्स बना सकेंगे ज्यादा आकर्षक कस्टम Thumbnail।
  • डेस्कटॉप यूजर्स को मिलेंगे तीन फ्रेम चुनने के विकल्प।

YouTube New Update: YouTube ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा अपडेट (YouTube New Update) जारी किया है। जिससे Shorts वीडियो के थंबनेल बनाने का तरीका बदल जाएगा। अब क्रिएटर्स अपने वीडियो को दर्शकों के सामने ज्यादा आकर्षक तरीके से पेश कर सकेंगे। यह नया फीचर खासतौर पर शॉर्ट्स बनाने वाले यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि थंबनेल किसी भी वीडियो पर दर्शकों का ध्यान खींचने में अहम भूमिका निभाता है।

डेस्कटॉप यूजर्स को मिलेगा नया Thumbnail ऑप्शन

YouTube ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए Shorts अपलोड करते समय नया विकल्प (YouTube New Update) जोड़ा है। अब वीडियो अपलोड करने के दौरान क्रिएटर्स को तीन अलग-अलग फ्रेम चुनने का मौका मिलेगा। जिन्हें वे अपने Shorts के थंबनेल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल लंबे वीडियो यानी Long-form Videos के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे Shorts के लिए भी लागू किया गया है। वहीं, मोबाइल ऐप पर क्रिएटर्स पहले की तरह वीडियो के किसी भी पसंदीदा फ्रेम को चुनकर थंबनेल बना सकते हैं।

कस्टम Thumbnail और पुराने Shorts में बदलाव की सुविधा

YouTube Partner Program से जुड़े क्रिएटर्स को अब Shorts वीडियो के लिए कस्टम थंबनेल अपलोड करने की सुविधा भी मिल रही है। इसकी मदद से वे अपने वीडियो के कंटेंट के हिसाब से ज्यादा प्रोफेशनल और आकर्षक थंबनेल तैयार कर पाएंगे। यह सुविधा सिर्फ नए Shorts तक सीमित नहीं रहेगी। अगर किसी पुराने Shorts वीडियो का थंबनेल बदलना है तो क्रिएटर्स YouTube Studio के डेस्कटॉप वर्जन में जाकर Content सेक्शन से बदलाव कर सकते हैं।

AI की मदद से तैयार होंगे स्मार्ट Thumbnail

YouTube ने अपने AI टूल Ask Studio को भी पहले से बेहतर (YouTube New Update) बनाया है। अब यह टूल क्रिएटर्स को AI की मदद से नए थंबनेल बनाने में सहायता करेगा। यूजर्स सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देकर अपनी जरूरत के अनुसार डिजाइन तैयार करवा सकते हैं। अगर बनाया गया थंबनेल पसंद नहीं आता है तो क्रिएटर्स उसमें रंग, टेक्स्ट और लेआउट जैसे बदलाव कर सकते हैं। YouTube के इस नए अपडेट से क्रिएटर्स को वीडियो प्रमोशन में मदद मिलेगी और दर्शकों तक बेहतर तरीके से पहुंच बनाने का मौका मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।