BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ठाणे के कारोबारी के साथ शेयर निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी

ठाणे के कारोबारी के साथ शेयर निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी

ठाणे के कारोबारी के साथ शेयर निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी
Bhasha
Published: 13 Jan 2026 | 12:55 pmModified: 13 Jan 2026 | 12:55 pm

ठाणे, 13 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक व्यवसायी से फर्जी निवेश योजना के जरिए एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के वागले एस्टेट में रहने वाले 43 वर्षीय व्यवसायी को पिछले साल जून में सोशल मीडिया के एक मंच पर एक विज्ञापन मिला, जिसमें आईपीओ और शेयरों में निवेश पर उच्च रिटर्न की पेशकश की गई थी।

इसके बाद उन्होंने इस सिलसिले में तीन लोगों से संपर्क किया। उनका विश्वास जीतने के लिए, आरोपियों ने ठाणे के एक होटल में कारोबारी से मुलाकात की और एक फर्जी डिजिटल डीमैट लिंक मुहैया कराया।

वागले एस्टेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने मंच को वैध मानते हुए जून और जुलाई 2025 के बीच 29 अलग-अलग लेनदेन में विभिन्न बैंक खातों में एक करोड़ रुपये स्थानांतरित कर दिए।

डीमैट लिंक डैशबोर्ड पर 19 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन पीड़ित कारोबारी कोई भी धनराशि निकाल नहीं सके। आरोपी ने राशि जारी करने के लिए 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की, जिसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कारोबारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी और जालसाजी संबंधी धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा

नोमान वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ठाणे के कारोबारी के साथ शेयर निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी

शहर की खबरें
कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

01 Oct 2026 | 6:00 pm
सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

01 Oct 2026 | 5:06 pm
मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

01 Oct 2026 | 4:39 pm
पालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज

पालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 4:35 pm
बहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना

बहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना

01 Oct 2026 | 4:04 pm
खबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो

खबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो

01 Oct 2026 | 4:01 pm
खबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके

खबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके

01 Oct 2026 | 3:59 pm
मुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत

मुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत

01 Oct 2026 | 3:34 pm