Tikamgarh Viral Video: बच्चों का भविष्य अलाव में जलाकर हाथ सेंक रहे थे शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Tikamgarh Viral Video: बच्चों का भविष्य अलाव में जलाकर हाथ सेंक रहे थे शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Tikamgarh Viral Video। Image Credit: IBC24
टीकमगढ़। Tikamgarh Viral Video: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक खबर सामने आई है। जहां ठंड से बचने के लिए कुछ शिक्षकों द्वारा बच्चों के भविष्य अलाव में जलाए जा रहा हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। किताब से आग जलाने का वीडियो जिले के जतारा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल करमौरा का बताया गया है। स्कूल में पदस्थ शिक्षक एक-एक कर किताब के पन्ने फाड़कर आग जलाते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी में पता चला है कि स्कूल के ही किसी स्टूडेंट ने यह वीडियो बनाया और अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया। जब स्कूल में पदस्थ शिक्षकों को यह पता चला तो उन्होंने स्टूडेंट के सोशल अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो सेव कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में तीन पुरुष शिक्षक और दो महिला शिक्षक बैठी नजर आ रही है।
Tikamgarh Viral Video: वायरल वीडियो की जानकारी के लिए जब स्कूल में पदस्थ प्राचार्य कपिल सोनी को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस मामले में जब स्कूल में पदस्थ शिक्षक विनोद कुमार जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, वीडियो चार-पांच दिन पुराना है। एक सप्ताह से ठंड ज्यादा पड़ रही है। इसलिए स्कूल में आग जलाई गई थी। उन्होंने कहा कि, स्कूल के आसपास पड़े कचरे से आग जला रहे थे। किताबों से आग जलाने की बात गलत है। इस बारे में जब डीईओ आईएल आठिया को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Teachers burnt the future of children in a bonfire and started warming their hands, uproar as soon as the video went viral
टीकमगढ़
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm