Tikamgarh News: झूले पर बैठने वाले हो जाएं सावधान…लड़की की एक गलती उसी पर पड़ी भारी, देखें ये भयावह वीडियो
Tikamgarh News: झूले पर बैठने वाले हो जाएं सावधान…लड़की की एक गलती उसी पर पड़ी भारी, देखें ये भयावह वीडियो

Tikamgarh News। Image Credit: IBC24
टीकमगढ़। Tikamgarh News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में कुर्राई गांव के पास लगे मेले में झूला झूल रही 13 साल की बच्ची के सिर के बाल झूले में फंस गए थे। घटना में बच्ची के पूरे बाल सिर से उखड़ गए थे। देर शाम जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। बच्ची के पिता रामकुमार सेन ने बताया कि, बेटी खुशी उर्फ चाहत मोहल्ले के बच्चों के साथ रविवार दोपहर करीब 3 बजे बगराजन मंदिर पर लगे मेला में गई थी। बच्ची मेले में झूले पर बैठ गई। झूला 4 पालकी वाला हाथ से घुमाने वाला था।
बच्ची के बाल खुले थे जैसे ही झूले वाले ने झूला तेज घुमाया तो बच्ची के बाल फंस गए और सिर के पूरे बाल उखड़ गए। गंभीर हालत में उसे लेकर रविवार शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर किया गया था। वहीं झांसी में किलकारी हॉस्पिटल के पास एचपी राय प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। डॉक्टर ने बच्ची के सिर में 42 टांके लगाकर उपचार किया है। बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती है। परिजनों के लौटने पर दर्ज होगी एफआईआर जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि, मेले में बबीना निवासी जसवंत पिता इमरत नट ने हाथ से चलने वाला 4 पालकी वाला झूला लगाया था। रविवार शाम खुशबू झूला झूल रही थी।
Tikamgarh News: इसी दौरान उसके बाल फंस गए और पूरे बाल उखड़ गए। इस दौरान झूले वाले ने तुरंत ऊपर चढ़कर झूला रोका। इस दौरान उसके पर में भी फ्रैक्चर हो गया। उसे उपचार के लिए झांसी भेजा गया है। बच्ची के परिजन झांसी में उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। बच्ची के परिजनों के लौटने पर उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। झूले वाले का पैर भी फ्रैक्चर इस मामले में दिगौड़ा थाना प्रभारी नीरज लोधी ने बताया कि बच्ची चाहत उर्फ खुशी सेन मेले में लगे 4 पालकी वाले झूले में बैठी थी। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्ची को बचाने के दौरान झूले वाले का पैर भी फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी झांसी रेफर किया गया है। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Tikamgarh News: People sitting on the swing should be careful...a girl's mistake cost her dearly, watch this horrifying video
टीकमगढ़
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am