बंगाल में आखिरी चरण का रण.. दोपहर 1 बजे तक 56 फीसदी वोटिंग

Ads

बंगाल में आखिरी चरण का रण.. दोपहर 1 बजे तक 56 फीसदी वोटिंग

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 8वें और आखिरी चरण में 35 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 56.19 फीसदी मतदान हो चुका था। इस फेज में 283 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मुस्लिम बहुल आबादी वाले जिलों में सबकी नजर अल्पसंख्यक वोटों पर रहेगी।

पढ़ें- दवाओं की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- आर…

इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला रहने वाला है। पिछले सात फेज में TMC और भाजपा ही आमने-सामने रही हैं। वोटिंग के बीच उत्तर कोलकाता महाजती सदन ऑडिटोरियम के पास बम फेंकने की घटना हुई है। चुनाव आयोग पर इसकी रिपोर्ट मांगी है।

पढ़ें- PCC चीफ कमलनाथ ने जिला अध्यक्षों और विधायकों को दिए हर संभव मदद के निर्देश, कहा- कांग्रेस का उद्द.

आठवें चरण में हिंसा रोकने के लिए चुनाव आयोग ने केंद्रीय सुरक्षाबल की 753 कंपनियां तैनात की हैं। सबसे ज्यादा हिंसा के लिए जाने जाने वाले बीरभूम, मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में सबसे ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। बीरभूम जिले में केंद्रीय सुरक्षाबलों की 224 कंपनियां तैनात की गई हैं। मुर्शिदाबाद में 212, मालदा में 110 और कोलकाता उत्तर में 95 कंपनियां तैनात की गई हैं।

पढ़ें- महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के निधन पर सांसद ज्योतिर…

इन 35 सीटों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 41 लाख 21 हजार 735 महिला मतदाताओं और 158 ट्रांसजेंडर मतदाताओं समेत कुल 84 लाख 77 हजार 728 मतदाता करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 43 लाख 55 हजार 835 है। मतदान शाम साढ़े 6 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए कुल 11,860 बूथ बनाए गए हैं। इनमें बीरभूम में 3908, मालदा में 2073, मुर्शिदाबाद में 3,796 और कोलकाता उत्तर में 2,083 मतदान केंद्र हैं।

पढ़ें- सीएम शिवराज आज शाम किसानों को करेंगे संबोधित, कर सकते हैं बड़ा ऐलान!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें चरण में जिन 35 सीट के लिए मतदान हो रहा है, इनमें मालदा की 6, बीरभूम की 11, मुर्शिदाबाद की 11 और कोलकाता नॉर्थ की 7 सीटें शामिल हैं। मालदा और मुर्शिदाबाद में 7वें चरण में भी कुछ सीटों पर वोटिंग हुई थी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के गृह क्षेत्र मुर्शिदाबाद जिले में माकपा-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन को अच्छे नतीजों की उम्मीद है।